डीएनडी बॉर्डर पर हजारों वाहन फंसे, दिल्ली चारों तरफ से बंद, इन स्थानों पर भीषण जाम, अलर्ट जारी

किसानों का भारत बंद : डीएनडी बॉर्डर पर हजारों वाहन फंसे, दिल्ली चारों तरफ से बंद, इन स्थानों पर भीषण जाम, अलर्ट जारी

डीएनडी बॉर्डर पर हजारों वाहन फंसे, दिल्ली चारों तरफ से बंद, इन स्थानों पर भीषण जाम, अलर्ट जारी

Tricity Today | डीएनडी बॉर्डर पर हजारों वाहन फंसे

NOIDA : तीन कृषि कानून के विरोध में देशभर के किसानों ने आज सोमवार को भारत बंद (Bharat Bandh) का ऐलान किया है। भारत बंद अभियान के दौरान नोएडा डीएनडी बॉर्डर (Noida DND Border) पर भारी जाम लग गया है। हजारों वाहन डीएनडी बॉर्डर पर जाम में फंसे हुए हैं। यह जाम नोएडा से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर ज्यादा है। डीएनडी बॉर्डर के अलावा दिल्ली में जाने वाले हर एक मार्ग पर किसान संगठनों ने डेरा डाला हुआ है। दिल्ली को चारों तरह से किसानों ने बंद कर दिया है।

शाम 4 बजे तक रहेंगे जाम
केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानून का विरोध कर रहे किसान संगठनों का भारत बंद अभियान सोमवार को सुबह 6:00 बजे शुरू हो गया है। करीब 40 संगठनों के संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार सुबह 6:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक देशभर में जगह-जगह धरने और प्रदर्शन का ऐलान किया है। 

कृषि मंत्री ने किसान संगठनों से की अपील
किसान संगठनों का कहा है कि वे कई स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवागमन को रोकेंगे। कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों ने किसानों के भारत बंद का समर्थन किया है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों से आंदोलन का रास्ता छोड़कर बातचीत से मुद्दे का समाधान निकालने की अपील की है लेकिन किसान अपनी बात पर अडिग है।

यह स्थान ज्यादा प्रभावित
डीएनडी बॉर्डर के अलावा गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्ड, पंडित श्रीराम शर्मा मेट्रो स्टेशन, एनएच 9 पर काले खा से लाल कुआं की और जाने वाली सड़क और मुरादनगर दुहाई ईस्टर्न पेरीफेरल पुल आदि स्थानों पर किसान संगठन मौजूद हैं। जिसके कारण लालकिला के दोनों कैरिजवे, छत्ता रेल और सुभाष मार्ग, यूपी से गाजीपुर, पुस्ता मार्ग, लोनी रोड, आनंद विहार, अप्सरा बॉर्डर, टिकरी कापसहेड़ा, विकास मार्ग से ITO रेडलाइट, सराय काले खां से राजघाट, मुख्य वजीराबाद रोड, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और डासना टोल पर वाहनों का दबदबा है।

पुलिस ने किया अलर्ट जारी
दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम समेत पूरे एनसीआर में इस समय किसान संगठन सड़कों पर बैठे हैं। जिसकी वजह से पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है। एनसीआर में चारों तरफ पुलिस बल तैनात किए गए हैं। सभी एक्सप्रेसवे और हाईवे पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। पुलिस लगातार यातायात को सामान्य करने की कोशिश में लगी हुई है। काफी स्थानों पर वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है। किसानों द्वारा भारत बंद के बाद आम जनता को काफी परेशानी हो रही है। जो लोग सुबह 7:00 बजे अपने घर से दफ्तर के लिए निकले थे। वह अभी तक जाम में फंसे हुए हैं। काफी मेट्रो स्टेशन पर भी किसानों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.