'ब्रांड्स ऑफ इंडिया' पैविलियन का केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया उद्घाटन, देश-दुनिया से आए दिग्गज

Bharat Tex 2024 : 'ब्रांड्स ऑफ इंडिया' पैविलियन का केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया उद्घाटन, देश-दुनिया से आए दिग्गज

'ब्रांड्स ऑफ इंडिया' पैविलियन का केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया उद्घाटन, देश-दुनिया से आए दिग्गज

Tricity Today | भारत टेक्स-2024

New Delhi News : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत टेक्स-2024 (Bharat Tex 2024) में क्लॉथिंग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CMAI) के 'ब्रांड्स ऑफ इंडिया' (Brands of India) पैवेलियन का उद्घाटन किया। भारत टेक्स 2024 का आयोजन 26 से 29 फरवरी 2024 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने किया भारत टेक्स का उद्घाटन
भारत टेक्स 2024 का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने पांच एफ के सिद्धांत पर ज़ोर दिया। जिसमें फार्म टू फाइबर, फाइबर टू फैक्ट्री, फैक्ट्री टू फैशन, फैशन टू फॉरेन की प्रक्रिया है, जो मूल श्रृंखला के सभी तत्वों को एक ही श्रृंखला से जोड़ती है। उन्होंने आगे MSME की मदद के लिए MSME की परिभाषा में बदलाव का उल्लेख करते हुए भविष्य में बेहतर संभावनाओं की बात कही।

ये हैं भारत टेक्स का मुख्य उद्देश्य
भारत टेक्स का मुख्य उद्देश्य भारतीय टेक्सटाइल उद्योग की क्षमता को प्रदर्शित करना है। जिसमें फाइबर उत्पादन से लेकर खुदरा तक का संपूर्ण तरीका शामिल है। इसी उद्देश्य के साथ CMAI द्वारा 'ब्रांड्स ऑफ इंडिया' पैविलियन का लक्ष्य उन भारतीय अपैरल ब्रांड्स को प्रदर्शित करना है। जिन्होंने भारतीय घरेलू खुदरा बाजार को विश्वभर में लोकप्रिय बना दिया है। भारत टेक्स पर CMAI द्वारा 'ब्रांड्स ऑफ इंडिया' पैविलियन में 100 से अधिक बड़े भारतीय अपैरल ब्रांड्स प्रदर्शित किये गए हैं, जो घरेलू बाजार में अपनी पहचान बना चुके हैं। पैविलियन ने लीडिंग एपैरल ब्रांड्स जैसे कि अरविंद, ज़ोडिएक, रेमंड, किलर, फैब इंडिया, बिबा, एंसेस्ट्री, कलर प्लस, मन्यावर, कोरा, डॉलर, माचो, लक्स, मोंटे कार्लो, पेप जीन्स लंदन, ऑक्टेव मेटल, मेक्सिको जींस, सिन, रूपा, सियाराम्स, ऑक्सेंबर्ग, जे. हैम्पस्टेड, स्पाइकार, वेस्टसाइड, यूएस पोलो, सीके, टॉमी, सेलियो, बफ़ेलो, ली कूपर, इंटीग्रिटी, लॉमैन पीजी3, मोंटे बियान्को और कई अन्य प्रसिद्ध ब्रांड्स का प्रदर्शन किया।

CMAI अध्यक्ष राजेश मसंद ने बोली बड़ी बात
भारत के ब्रांडस के बारे में बताते हुए क्लॉथिंग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CMAI) के अध्यक्ष राजेश मसंद ने कहा कि, “हम मंत्री पीयूष गोयल द्वारा भारत टेक्स 2024 में हमारे ब्रांड्स ऑफ इंडिया पवेलियन का उद्घाटन करने पर सम्मानित महसूस कर रहे हैं।” वर्तमान समय में भारतीय परिधान उद्योग का स्वरूप उपभोक्ताओं के व्यवहार, उनके आर्थिक रुझान, सामाजिक बदलाव और तकनीकी प्रगति से निरंतर बदल रहा है। यह उपभोक्ता की मांगों को पूरा करने के लिए उचित समय है और एक ऐसे समय में पर्यावरण और सामाजिक मुद्दों का समाधान भी कर रहा है।

एक मंच पर पेश करने का जिम्मा
कपड़ा मंत्रालय ने प्रमुख भारतीय परिधान के खुदरा ब्रांडों को एक साथ एक मंच के ऊपर पेश करने का जिम्मा CMAI को सौंपा है। हम भारत टेक्स और अपने गतिशील उद्योग के लिए आशाजनक भविष्य को लेकर उत्साहित हैं। क्लोथिंग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CMAI) के मुख्य सलाहकार राहुल मेहता ने कहा कि, "सरकारी कार्यक्रमों-'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' के अनुरूप, 'ब्रांड्स ऑफ इंडिया' भारतीय परिधान ब्रांडों को वैश्विक मंच पर पेश करने का एक बड़ा जरिया है।"

ये लोग रहे मौजूद
उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित CMAI के प्रमुख व्यक्तियों में उपाध्यक्ष जयेश शाह, अंकुर गादिया, कोषाध्यक्ष नवीन सैनानी, जेटी, सचिव मुकेश जैन, प्रबंध समिति सदस्य कीर्ति शाह, प्रबंध समिति सदस्य दिनेश नंदू, प्रबंध समिति सदस्य राहुल मेहता, मुख्य संरक्षक मोहन साधवानी, कार्यकारी निदेशक और अन्य लोग भी मौजूद थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.