दिल्ली की ओर बढ़ रहे किसानों की पुलिस से भिड़ंत, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, लाठीचार्ज

BIG BREAKING: दिल्ली की ओर बढ़ रहे किसानों की पुलिस से भिड़ंत, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, लाठीचार्ज

दिल्ली की ओर बढ़ रहे किसानों की पुलिस से भिड़ंत, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, लाठीचार्ज

Tricity Today | प्रदर्शनकारी किसानों और पुलिस के बीच भिड़ंत हुई

गाजियाबाद में यूपी गेट बॉर्डर से दिल्ली की ओर ट्रैक्टर पर लेकर बढ़ रहे किसानों और पुलिस के बीच अक्षरधाम में भिड़ंत की सूचना आई है। किसान ट्रैक्टर रैली को अक्षरधाम की तरफ मोड़ रहे हैं। इससे पूरी भीड़ एक्सप्रेस वे की बीच की लेन पर हो गयी है। गाजीपुर-नोएडा मोड़ पर किसानों ने बैरिकेड तोड़ दिए हैं। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने बैरिकेड तोड़ दिए हैं। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। किसानों पर लाठीचार्ज किया गया है। अक्षरधाम से पहले एनएच-24 पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी, लेकिन कुछ किसानों के जत्थे ने ट्रैक्टरों के साथ बैरिकेडिंग को तोड़कर दिल्ली की तरफ घुसने की कोशिश की। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। किसानों को वहां से खदेड़ा गया है।

भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में केंद्र सरकार के कानूनों के खिलाफ धरना दे रहे किसानों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैक्टर परेड करने का ऐलान किया था। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा और अंततः दिल्ली पुलिस ने ट्रैक्टर परेड की इजाजत दी। अब मंगलवार की सुबह करीब 1000 ट्रैक्टरों का काफिला गाजियाबाद के यूपी गेट बॉर्डर से दिल्ली में घुस गया है। किसान दो रास्तों से दिल्ली की ओर आगे बढ़ रहे हैं। यूपी गेट बॉर्डर से आनंद विहार और अक्षरधाम मार्ग पर ट्रैक्टरों के काफिले जा रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ट्रैक्टर पर सवार होकर काफिले में सबसे आगे हैं।

किसानों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने बॉर्डर पर व्यापक इंतजाम किए हैं। लोहे के बैरिकेड लगाकर ट्रैक्टर परेड को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन सबसे आगे चल रहे युवा किसानों ने बैरिकेडिंग को हटा दिया। इसके बाद किसानों का काफिला आगे बढ़ गया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए जगह-जगह नाकाबंदी की हुई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.