बिहार प्रवासियों को नए साल पर मिलेगा तोहफा!, दिल्ली से चंद घण्टों में पहुंचेंगे राजधानी

Vande Bharat Train : बिहार प्रवासियों को नए साल पर मिलेगा तोहफा!, दिल्ली से चंद घण्टों में पहुंचेंगे राजधानी

बिहार प्रवासियों को नए साल पर मिलेगा तोहफा!, दिल्ली से चंद घण्टों में पहुंचेंगे राजधानी

Google Image | Symbolic Photo

New Delhi : देश में वर्तमान में सबसे ज्यादा यात्रा के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाला रेलवे लगातार अपनी सुविधाओं को बढ़ाने में लगा हुआ है। जिसके मद्देनजर रेलवे पूरे देश भर में वंदे भारत का विस्तार काफी तेजी से कर रहा है। नए साल के आसपास बिहार के लोगों को वंदे भारत का तोहफा मिल सकता है। मिनी बुलेट ट्रेन चलने के बाद दिल्ली से पटना तक का सफर 5 से 6 घंटे का हो जाएगा। लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की थी कि स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के 75 सप्ताह के दौरान, 75 वंदे भारत ट्रेनें देश के हर कोने को जोड़ेंगी।

5 से 6 घंटे में पहुंच जाएंगे दिल्ली से पटना 
दिल्ली से पटना के लिए ट्रेन चलना शुरू होने के बाद यात्रियों को दिल्ली से पटना पहुंचने में केवल 5-6 घंटे का समय लगेगा। अगर बात करे दिल्ली से पटना रूट पर वंदे भारत ट्रेन कब चलेगी? इसको लेकर अभी तक कोई भी जानकारी सामने आई है हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार नए साल के शुरू में इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन चलाई जा सकती है। इस समय दिल्ली से पटना जाने में 13-15 घंटे लगते हैं। वहीं, वंदे भारत ट्रेन शुरू होने के बाद ये सफर का समय आधा हो जाएगा। ट्रेन की रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसकी रफ़्तार 200 किमी प्रति घंटा तक बढ़ा सकती है।

विशेष सुविधा वाली ट्रेन वंदे भारत
इन रूटों पर यात्रियों की संख्या अधिक होती है। ऐसे में पहले से भी कई ट्रेन है। इसमें तेजस राजधानी और संपूर्ण क्रांति आदि ट्रेनें शामिल है। ऐसे में यात्रियों के दबाव को देखते हुए एक और विशेष सुविधा वाली ट्रेन वंदे भारत का परिचालन किया जाएगा। इस ट्रेन के परिचालन से लोगों को एक और विकल्प मिल जाएगा। इससे लोगों को विशेष सुविधा मिलने के साथ-साथ टाइम का भी काफी बचत होगा। इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्री चार से 5 घंटे में दिल्ली पहुंच जाएंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.