बिहार प्रवासियों के लिए खुशखबरी,  दिल्ली से चंद घण्टों में पहुंचेंगे अपने गांव, जानिए प्लान

Vande Bharat Train : बिहार प्रवासियों के लिए खुशखबरी, दिल्ली से चंद घण्टों में पहुंचेंगे अपने गांव, जानिए प्लान

बिहार प्रवासियों के लिए खुशखबरी,  दिल्ली से चंद घण्टों में पहुंचेंगे अपने गांव, जानिए प्लान

Google Image | वंदे भारत ट्रेन

Delhi | Bihar : दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में लाखों की संख्या में बिहार (Bihar) के लोग प्रवास करते हैं। सैकड़ों की संख्या में हर दिन प्रवासी बिहार से दिल्ली और दिल्ली से बिहार आना-जाना करते हैं। राजधानी से ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को बिहार के जिलों में जाने में 14 से 22 घंटे का समय लगता है। ऐसे में सवारियों का समय काफी जाया होता है। लेकिन अब रेल विभाग यात्रियों को खास सुविधा देने जा रहा है। दरअसल, भारतीय रेलवे की ओर से उन्हें वंदे भारत ट्रेन (vande Bharat Train) की सौगात जल्द मिलने वाली है।

18 वंदे मातरम चलाने की तैयारी
इस साल के अंत तक देश के 27 रूटों पर 18 वंदे मातरम चलाने की तैयारी चल रही है। पहले फेज में जिन रूटों का चयन किया गया है, उनमें पटना-काशी-दिल्ली भी शामिल है। पूर्वांचल के रूटों पर यात्रियों का काफी दबाव देखा जाता है। इन मार्गों पर ट्रेन चलने के बाद यात्रियों के लिए काफी लाभदायक होगा। वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्री महज चार से पांच घंटे में दिल्ली से पटना पहुंच जाएंगे। दिल्ली से पटना जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन अभी 14 घंटे में दिल्ली से पटना पहुंचती है।

विशेष सुविधा वाली ट्रेन वंदे भारत
इन रूटों पर यात्रियों की संख्या अधिक होती है। ऐसे में पहले से भी कई ट्रेन है। इसमें तेजस राजधानी और संपूर्ण क्रांति आदि ट्रेनें शामिल है। ऐसे में यात्रियों के दबाव को देखते हुए एक और विशेष सुविधा वाली ट्रेन वंदे भारत का परिचालन किया जाएगा। इस ट्रेन के परिचालन से लोगों को एक और विकल्प मिल जाएगा। इससे लोगों को विशेष सुविधा मिलने के साथ-साथ टाइम का भी काफी बचत होगा। इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्री चार से 5 घंटे में दिल्ली पहुंच जाएंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.