बढ़ रहा एनडीए का कुनबा, जल्दी इन 38 पार्टियों की बैठक होगी

लोकसभा चुनाव के लिए किलेबंदी में जुटी भाजपा : बढ़ रहा एनडीए का कुनबा, जल्दी इन 38 पार्टियों की बैठक होगी

बढ़ रहा एनडीए का कुनबा, जल्दी इन 38 पार्टियों की बैठक होगी

Google Image | Symbolic Image

New Delhi : अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। विपक्ष से लोहा लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस (एनडीए) को मजबूत करने में जुटी है। जल्दी ही एनडीए की बैठक होने वाली है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी समेत देश भर की 38 पार्टियां हिस्सा लेंगी। एनडीए की बैठक में जो राजनीतिक दल शामिल होने वाले हैं, उनकी एक सूची सामने आई है। खास बात यह है कि इनमें कई ऐसे राजनीतिक दल शामिल हैं, जो हाल फिलहाल में तोड़फोड़ के जरिए नए गुट बनकर उभरे हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण नाम शिवसेना, एनसीपी और लोक जनशक्ति पार्टी के पशुपति कुमार पारस वाले धड़े हैं। 

एनडीए की बैठक में हिस्सा लेंगी यह पार्टियां
  1. भारतीय जनता पार्टी
  2. शिवसेना (एकनाथ शिन्दे)
  3. नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) 
  4. राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (पशुपति कुमार पारस)
  5. ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कजगम
  6. अपना दल (सोनेलाल) 
  7. नेशनल पीपल्स पार्टी
  8. नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी 
  9. ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन 
  10. सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा 
  11. मिजो नेशनल फ़्रंट 
  12. इंडीजिनस पीपल्स फ़्रंट ऑफ़ त्रिपुरा 
  13. नागा पीपल्स फ़्रंट नागालैंड 
  14. रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (अठावले) 
  15. असम गण परिषद 
  16. पट्टाली मक्काल काची 
  17. तमिल मनीला कांग्रेस 
  18. यूनाइटेड पीपल्स पार्टी लिबरल 
  19. सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी 
  20. शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) 
  21. महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी 
  22. जननायक जनता पार्टी
  23. प्रहार जनशक्ति पार्टी 
  24. राष्ट्रीय समाज पक्ष 
  25. जन सुराज्य शक्ति पार्टी 
  26. कुकी पीपल्स एलायंस 
  27. यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (मेघालय)
  28. हिल स्टेट पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी 
  29. निषाद पार्टी 
  30. ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस
  31. एचएएम
  32. जनसेना पार्टी 
  33. हरियाणा लोकशक्ति पार्टी 
  34. भारत धर्मा जनसेना 
  35. केरला कामराज कांग्रेस 
  36. पुथिया तमिलागम
  37. लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास पासवान)
  38. गोरखा नेशनल लिबरेशन फ़्रंट

शिरोमणि अकाली दल और रालोद जुड़ेंगे?
इन 38 राजनीतिक दलों के अलावा कई और पार्टियों पर भारतीय जनता पार्टी की नजर है। भाजपा में विश्वसनीय सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक बहुत जल्दी पंजाब में राजनीतिक बदलाव होने वाले हैं। शिरोमणि अकाली दल एक बार फिर एनडीए में शामिल होने वाला है। सूत्रों का दावा है कि भारतीय जनता पार्टी के दो शीर्ष नेता शिरोमणि अकाली दल के मुखिया सुखबीर सिंह बादल के संपर्क में हैं। केंद्र सरकार में विस्तार होगा और और शिरोमणी अकाली दल के दो सांसद मंत्री बनेंगे। दूसरी ओर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी मजबूती हासिल करने के लिए राष्ट्रीय लोकदल पर डोरे डाल रही है। समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में चल रहे जयंत चौधरी को एनडीए में लाने की पुरजोर कोशिश की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने बताया कि महासचिव स्तर के एक बड़े नेता के साथ जयंत चौधरी की बैठक हो चुकी है। जयंत चौधरी ने भाजपा के सामने कुछ शर्तें रखी हैं, उन शर्तों पर शीर्ष नेतृत्व विचार कर रहा है।

सत्ता में वापसी के लिए यूपी की मजबूती जरूरी
लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की रणनीति एक दम साफ है। भाजपा चाहती है कि उत्तर प्रदेश में उसे किसी तरह का नुकसान नहीं हो। यही वजह है कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल की जरुरत है। पूर्वांचल में ओमप्रकाश राजभर को एनडीए में लाया जा चुका है। सोमवार को गृहमंत्री अमित शाह ने ओमप्रकाश राजभर का स्वागत कर दिया है। वह उत्तर प्रदेश सरकार का हिस्सा बनेंगे। अब वेस्ट यूपी को साधने के लिए किसी भी तरह जयंत चौधरी को एनडीए में लाने की कोशिश की जा रही है। रणनीति का दूसरा हिस्सा महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और बिहार में नुकसान को कम से कम करना है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.