वीरेंद्र सचदेवा बोले- केजरीवाल को हार का डर...बीएलओ पर बना रहे हैं दबाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव : वीरेंद्र सचदेवा बोले- केजरीवाल को हार का डर...बीएलओ पर बना रहे हैं दबाव

वीरेंद्र सचदेवा बोले- केजरीवाल को हार का डर...बीएलओ पर बना रहे हैं दबाव

Tricity Today | वीरेंद्र सचदेवा

New Delhi : राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। आम आदमी पार्टी और बीजेपी में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा एक के बाद एक आप के खिलाफ खुलासे कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की संभावित हार के कारण आम आदमी पार्टी चुनाव आयोग के अधिकारियों पर अनुचित दबाव बना रही है।

राघव चड्ढा और संजय सिंह पर भी आरोप
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने नई दिल्ली विधानसभा में संभावित हार के डर से आप के राज्यसभा सांसद चुनाव आयोग पर अनुचित दबाव बना रहे हैं। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा बार-बार चुनाव आयोग कार्यालय जाकर असंवैधानिक मांगें कर रहे हैं। राघव चड्ढा 21, 28 और 29 दिसंबर और 3 जनवरी को संजय सिंह के साथ चुनाव आयोग पहुंचे और पोलिंग स्टेशन नंबर 50 धोबी घाट और 53 सरोजिनी नगर के मतदाताओं की सूची में से नाम न हटाने की मांग की, जबकि इन क्षेत्रों की झुग्गियां तीन-चार साल पहले ही शिफ्ट कर दी गई हैं।

बीएलओ पर दबाव डाला : वीरेंद्र सचदेवा
भाजपा अध्यक्ष ने एक और गंभीर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बीएलओ ने 29 दिसंबर 2024 को एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि संजय सिंह के सर्वेंट क्वार्टर नंबर 66 के निरीक्षण में पाया गया कि वहां दर्ज मतदाता त्रिवेणी, सुबेदार और रॉकी वहां नहीं रहते हैं। बावजूद इसके, उनके वोट बने रहने के लिए बीएलओ पर दबाव डाला जा रहा है।सचदेवा ने कहा कि यह स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि जिलाधिकारी को ट्वीट कर स्पष्टीकरण देना पड़ा।

Copyright © 2024 - 2025 Tricity. All Rights Reserved.