नोएडा और गाजियाबाद के तत्कालीन सीएफओ को मिला गैलंट्री मेडल, अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर बचाई थी 5 लोगों की जान

New Delhi : नोएडा और गाजियाबाद के तत्कालीन सीएफओ को मिला गैलंट्री मेडल, अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर बचाई थी 5 लोगों की जान

नोएडा और गाजियाबाद के तत्कालीन सीएफओ को मिला गैलंट्री मेडल, अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर बचाई थी 5 लोगों की जान

Tricity Today | सीएमओ सुनील कुमार सिंह

New Delhi : सेक्टर-11 के एक औद्योगिक भवन में अपनी जान जोखिम में डालकर 5 लोगों की जिंदगी बचाने वाले तत्कालीन सीएमओ सुनील कुमार सिंह को गैलेंट्री मेडल मिला है। यह सम्मान उनकी बहादुरी के लिए दिया गया। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना उन लोगों को बचाने के लिए आगे बढ़ गए। 

55 बहादुरों को मिला सम्मान
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने नेशनल फायर सर्विस कॉलेज नागपुर में आयोजित समारोह में गैलेंट्री मेडल प्रदान किए। वर्ष 2021 और 2022 में राष्ट्रपति द्वारा अवार्ड किए गए देशभर के 55 बहादुरों को वीरता पुरस्कार प्रदान किया गया। 

अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर बचाई थी लोगों की जान
सुनील कुमार सिंह को नोएडा के सेक्टर-11 में एक औद्योगिक भवन के गिर जाने और उसमे फंसे हुए 5 लोगों की जान बचाई थी। यह यह पुरस्कार उन्हें अपनी जान जोखिम में डालकर पांच लोगों को सुरक्षित बचाने के लिए दिया गया है। सुनील कुमार सिंह उस समय गाजियाबाद में तैनात थे और उनके पास नोएडा के सीएफओ का भी चार्ज था। नोएडा में जब यह हादसा हुआ था। तब बीच बचाव के लिए फायर कर्मी मौके पर पहुंच गए थे। तत्कालीन सीएफ़ओ सुनील कुमार सिंह ने इस बचाव कार्य में सबसे आगे रहे और लोगों की जान बचाई। उनके इस कार्य की खूब सराहना की गई थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.