कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट बंद, कांग्रेस ने फेसबुक पर कहा- ये अपराध हम 100 बार करेंगे

BIG BREAKING : कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट बंद, कांग्रेस ने फेसबुक पर कहा- ये अपराध हम 100 बार करेंगे

कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट बंद, कांग्रेस ने फेसबुक पर कहा- ये अपराध हम 100 बार करेंगे

Tricity Today | कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट बंद

कांग्रेस का ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट लॉक कर दिया गया है। इसकी जानकारी गुरुवार की सुबह कांग्रेस ने फेसबुक ऑफिशियल फेसबुक पेज के माध्यम से दी गई है। इस मामले के बाद पूरे देश के कांग्रेस नेताओं में टि्वटर इंडिया के खिलाफ भारी रोष है। 

कांग्रेस ने ऑफिशियल फेसबुक पेज से दी जानकारी
कांग्रेस ने ऑफिशियल फेसबुक पेज के माध्यम से कहा है कि, हमारा टि्वटर अकाउंट बंद कर दिया गया है। जब हमारे नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया, हम तब नहीं डरे तो अब ट्विटर अकाउंट बंद करने से क्या ख़ाक डरेंगे। हम कांग्रेस हैं, जनता का संदेश है, हम लड़ेंगे, लड़ते रहेंगे। अगर बलात्कार पीड़िता बच्ची को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाना अपराध है, तो ये अपराध हम सौ बार करेंगे। जय हिंद...सत्यमेव जयते।

हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे : कांग्रेस
ट्विटर और कांग्रेस के बीच की तकरार अब बढ़ने लगी है। कांग्रेस से पहले राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट भी लॉक हो गया है। गुरुवार को कांग्रेस द्वारा आरोप लगाया गया है कि उनका ट्विटर अकाउंट लॉक कर दिया गया है, लेकिन हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। कांग्रेस का कहना है कि अब देश में न्याय के लिए आवाज उठाने वाले लोगों को दबाया जाता है।

राहुल गांधी के ट्विट के बाद हुआ एक्शन
आपको बता दें कि दिल्ली में एक 9 साल की बच्ची के साथ कथित बलात्कार फिर हत्या के मामले के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उसके परिवार से मुलाकात की थी। इस मुलाकात की तस्वीर राहुल गांधी ने ट्विटर पर साझा की थी। इसी के बाद राहुल गांधी का अकाउंट पहले सस्पेंड हुआ और बाद में लॉक कर दिया गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.