लैंडिंग के 7 मिनट पहले टूटा था संपर्क, संसद में राजनाथ सिंह ने दिया बयान

CDS Helicopter Crash : लैंडिंग के 7 मिनट पहले टूटा था संपर्क, संसद में राजनाथ सिंह ने दिया बयान

लैंडिंग के 7 मिनट पहले टूटा था संपर्क, संसद में राजनाथ सिंह ने दिया बयान

Google Image | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

CDS Helicopter Crash :



Bipin Rawat Helicopter Crash : संसद में गुरुवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने तमिलनाडु में किन्नूर के समीप हुए हेलिकॉप्टर हादसे (Helicopter Crash) पर बयान दिया है। इस हादसे में बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 11 लोगों का निधन हो गया है। आज सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी और हेलिकॉप्टर क्रैश में मारे गए सभी लोगों के पार्थिव शरीर को वेलिंग्टन मिलिट्री हॉस्पिटल से मद्रास रेजिमेंट सेंटर लाया गया है।

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह लाइफ सपोर्ट पर
लोकसभा में इस हादसे पर बयान देते हुए रक्षामंत्री ने कहा कि, "जनरल रावत एक कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए शेड्यूल्ड विजिट पर थे। बुधवार की दोपहर 12:08 बजे हेलिकॉप्टर से संपर्क टूट गया था। एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जांच के आदेश दे दिए हैं। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह फिलहाल लाइफ सपोर्ट पर हैं और उनको बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है।"

12:15 मिनट पर होना था लैंड
राजनाथ सिंह ने बताया कि, सीडीएस वेलिंग्टन एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उन्होंने 11 बजे सुलूर एयरबेस से उड़ान भरी थी। इसे 12:15 मिनट पर वेलिंग्टन में लैंड करना था लेकिन 12:08 बजे कॉन्ट्रैक्ट खो दिया। कुछ स्थानीय लोगों ने जंगल में हेलिकॉप्टर को जलता देखा। इसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस को जानकारी दी।"

तमिलनाडु के कुन्नूर जिले में हुआ था हेलीकॉप्टर क्रैश
आपको बता दें कि बुधवार दोपहर को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत को लेकर जा रहा सेना का हेलीकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर जिले में घने जंगल के ऊपर क्रैश हुआ था। इस फ्लाइट में जनरल बिपिन रावत के अलावा उनकी पत्नी मधुलिका रावत और कई सैन्य अफसर शामिल थे। हेलीकॉप्टर में कुल 14 लोग सवार थे। सभी का निधन हो गया है। जिसके बाद भारत देश में दुख की लहर दौड़ पड़ी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.