प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर टूटा कोरोना वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड, दो करोड़ से ज्यादा लोगों को लगा टीका

PM Modi Birthday :  प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर टूटा कोरोना वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड, दो करोड़ से ज्यादा लोगों को लगा टीका

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर टूटा कोरोना वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड, दो करोड़ से ज्यादा लोगों को लगा टीका

Google Image | Vaccination Center

आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का 71वां जन्मदिन है। पीएम मोदी का जन्मदिन पूरे देश में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इसी के साथ भारत में कोरोना वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) के आज सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं। पूरे देश में शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक 2 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर पूरे देश में वैक्सीनेशन का विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत देश के हर एओ राज्य में हजारों बूथ बनाए गए। लोगों को वैक्सीन लगाई गई। शुक्रवार की शाम पूरे देश में 2.1 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इसी के साथ एक दिन में सर्वाधिक वैक्सीम लगवाने का आज रिकॉर्ड टूट गया है।

एक नजर
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 70 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 17 सितंबर 1950 में हुआ था। नरेंद्र मोदी भारत के लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं। वह वाराणसी लोकसभा सीट से सांसद भी हैं। नरेंद्र मोदी 7 अक्टूबर 2001 से लेकर 22 मई 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। पीएम नरेंद्र मोदी कुल 8 साल की उम्र में आरएसएस संघ से जुड़ गए थे। उसके बाद उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में लगा दिया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.