रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया क्वारंटीन

बड़ी खबर : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया क्वारंटीन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया क्वारंटीन

Google Image | राजनाथ सिंह कोरोना पॉजिटिव

New Delhi : कोरोना ने एक बार फिर भारत में पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गाइडलाइन जारी कर दी गई है लेकिन उसके बावजूद कोविड-19 मरीजों की संख्या में कटौती नहीं हो रही है। इस बार भी आम जनमानस के साथ-साथ देश के प्रमुख लोग कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। अब कोरोना की चपेट में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आ गए हैं। राजनाथ सिंह को हल्के लक्षण हैं, जिसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी
20 अप्रैल को नई दिल्ली में भारतीय वायु सेना के कमांडरों के सम्मेलन में शामिल होना था। कार्यक्रम में शामिल होने से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आज नई दिल्ली में COVID-19 का परीक्षण किया गया। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे। रक्षा मंत्री वर्तमान में हल्के लक्षणों के साथ होम क्वारंटाइन में हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।

डॉक्टरों ने आराम करने की दी सलाह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को नई दिल्ली में आर्मी कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में भी शामिल हुए थे, जहां उन्होंने पूरे देश से आए हुए टॉप कमांडोज के साथ मुलाकात की थी और साथ ही मानेकशॉ सेंटर में भारतीय सेना द्वारा नई तकनीक के इस्तेमाल से बनाए गए नए हथियारों और इक्विपमेंट्स की प्रदर्शनी भी देखी थी। फिलहाल मंत्री फिलहाल हल्के लक्षणों के साथ होम क्वारंटीन में हैं। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि डॉक्टरों की एक टीम ने उनकी जांच की और उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

10 हजार के पार पहुंचा केस
पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 12,591 केस सामने आए हैं। इस दौरान 29 लोगों की मौत हुई है। वहीं, पॉजिटिविटी रेट भी 5% के ऊपर पहुंच गया है। इससे पहले बुधवार को कोरोना के 10,542 नए मामले सामने आए हैंएम जबकि इससे पहले मंगलवार को 7633 केस मिले थे। देशभर में एक्टिव केस बढ़कर 65,286 हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 10,827 मरीज ठीक हुए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.