राजधानी में कोरोना के 992 नए मामले आए, 4 लोगों की मौत

दिल्ली: राजधानी में कोरोना के 992 नए मामले आए, 4 लोगों की मौत

राजधानी में कोरोना के 992 नए मामले आए, 4 लोगों की मौत

Tricity Today | राजधानी में कोरोना के 992 नए मामले आए

  • मंगलवार को 992 नए मामलों के बाद राजधानी में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 7429 हो गई है
  • दिल्ली में कोरोना के ‌कुल मरीज 660611 मरीज हो गए हैं
  • 11,016 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया

 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को 992 नए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। दिल्ली में एक सप्ताह बाद एक हजार से कम मरीजों की पुष्टि हुई है। हालांकि, संक्रमण की दर बढ़कर 2.70 फीसदी हो गई है।

सक्रिय मरीजों की संख्या 7429 हुई
मंगलवार को 992 नए मामलों के बाद राजधानी में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 7429 हो गई है। मंगलवार को 1591मरीजों को छुट्टी दी गई जबकि चार मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। दिल्ली में कोरोना के ‌कुल मरीज 660611 मरीज हो गए हैं। इनमें से 6,42166 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वहीं 11,016 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। दिल्ली में कोरोना से मृत्युदर 1.67 फीसदी हो गयी है। विभाग के अनुसार दिल्ली में कोरोना के 7  हजार से अधिक सक्रिय मरीजों में से दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में 1584 मरीज भर्ती हैं। वहीं कोविड केयर केयर में 21 और होम आइसोलेशन में 4832 मरीज भर्ती हैं। 

2.70 फीसदी मरीज संक्रमित मिले
दिल्ली में मंगलवार को कोरोना की संक्रमण दर 2.70 फीसदी रही। मंगलवार को हुई कोरोना की 36,757 जांच हुईं। इनमें 2.70 फीसदी मरीज कोरोना के संक्रमित पाए गए। मंगलवार को आरटीपीसीआर तरीके से 28618 और रैपिड एंटीजन से 8,139 टेस्ट हुए। दिल्ली में अभी तक कोरोना की जांच के लिए 14508592 टेस्ट हो चुके हैं। दिल्ली में बढ़ते मामलों के बीच हॉटस्पॉट की संख्या एक बार फिर से बढ़कर 1903 हो गई है। 

ऐसे बढ़ रही है संक्रमण दर

दिन -           संक्रमण दर
30 मार्च-       2.70%
29 मार्च-       2.77%
28 मार्च-       2.35% 
27 मार्च -      1.70%
26 मार्च -      1.80%
25 मार्च -      1.69% 
24 मार्च -      1.52% 
23 मार्च -      1.31%
22 मार्च -      1.32 %
21 मार्च -      1.03%
20 मार्च -      1.07%
19 मार्च -      0.93% 

ऐसे बढ़ रहे हैं कोरोना के मरीज 
दिन -             मरीज
30 मार्च-         992
29 मार्च-        1904
28 मार्च -       1881
27 मार्च-        1558
26 मार्च  -      1534 
25 मार्च -       1515
24 मार्च -       1254
23 मार्च -       1101
22 मार्च -       888
21 मार्च -       823
20 मार्च -      813
19 मार्च -      716
18 मार्च -      607
17 मार्च -      536

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.