भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने

Delhi Assembly Election 2025 : भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने "शीशमहल आपदा फैलाने वालों का अड्डा" गाना किया लॉच 

भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने

ट्राई सिटी | प्रेसवार्ता करते भाजपाई 

  • भाजपा पार्टी ने जारी किया आप-दा ए आजम पोस्टर 
  • अरविंद केजरीवाल विकास कार्य बताने की जगह उन्हें गाली देने का काम कर रहे हैं– वीरेन्द्र सचदेवा
Delhi News : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से "शीशमहल आपदा फैलाने का अड्डा" टाइटल का एक गाना जारी किया। इस गाने के माध्यम से भाजपा ने अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार और दिल्ली के टैक्स पेयर्स के पैसों को लूट कर शीशमहल बनाने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा भाजपा पार्टी की और से शनिवार को एक ओर पोस्टर जारी किया गया गया है। जिसमें "आप-दा ए आजम" पोस्टर में अरविन्द केजरीवाल को दिखाया गया है।

दिल्ली के खून पसीने को लूटकर बनाया शीशमहल 
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली को नज़र लग गई है और जो शख्स दिल्ली को संभालने आया था, जो दिल्ली में परिवर्तन करने आया था, लेकिन उसने परिवर्तन किया अपने चरित्र का, अपने व्यवहार का और अपने आचरण का। कहा कि मुगलों का राज जब दिल्ली में था, तो लोग महल देखने आते थे। लेकिन दिल्ली के आप-दा वाले आजम ने जो महल बनाया, वह दिल्ली के खून पसीने को लूटकर एक शीशमहल बनाया है, जो आज दिल्ली के माथे पर कलंक है। 

अरविंद केजरीवाल को दी आप-दा-ए- आजम की संज्ञा
इस दौरान उन्होंने कहा कि आज दिल्लीवाले के सामने शीशमहल है, लेकिन उसके बावजूद रोज उसे छुपाने की कोशिश करता है और उन दिल्लीवालों को गाली देता है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने  अरविंद केजरीवाल को आप-दा-ए- आजम की संज्ञा देते हुए कहा कि दिल्ली को लूटने और उन्हें बर्बाद करने का काम अरविंद केजरीवाल ने किया है। आज दिल्ली की जनता विकास ढूंढ रही है, लेकिन अरविंद केजरीवाल विकास कार्य बताने की जगह उन्हें गाली देने का काम कर रहे हैं। इस दौरान  प्रेसवार्ता में मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, प्रदेश प्रवक्ता विक्रम मित्तल और सोशल मीडिया प्रमुख डॉ रोहित उपाध्याय उपस्थित रहे।  

Copyright © 2024 - 2025 Tricity. All Rights Reserved.