दिल्ली में एक सप्ताह के लिए बढ़ा लॉकडाउन, मुख्यमंत्री ने कहा- ‘कोरोना की चेन तोड़ने के लिए जरूरी है’

BIG NEWS: दिल्ली में एक सप्ताह के लिए बढ़ा लॉकडाउन, मुख्यमंत्री ने कहा- ‘कोरोना की चेन तोड़ने के लिए जरूरी है’

दिल्ली में एक सप्ताह के लिए बढ़ा लॉकडाउन, मुख्यमंत्री ने कहा- ‘कोरोना की चेन तोड़ने के लिए जरूरी है’

Tricity Today | दिल्ली में एक सप्ताह के लिए बढ़ा लॉकडाउन

Lockdown in Delhi: राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के अनियंत्रित होते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने संपूर्ण लॉकडाउन को 1 हफ्ते और बढ़ा दिया है। अब लॉकडाउन 26 अप्रैल सोमवार सुबह 5:00 के बजाए 3 मई तक लागू रहेगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के साथ कोविड की समीक्षा बैठक के बाद यह बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली सरकार की तरफ से कहा गया है कि राज्य में कोरोना महामारी को रोकने के लिए इसकी चेन तोड़ना बहुत जरूरी है। इसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग सबसे कारगर फार्मूला है। इसलिए संपूर्ण लॉकडाउन को 1 हफ्ते के लिए बढ़ाया जा रहा है। हालांकि इस बीच सभी आवश्यक सेवाओं पर पहले की तरह छुट मिलती रहेगी।

मुख्यमंत्री ने रविवार को एक डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह जानकारी दी। वह दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी कमी के बारे में भी जानकारी दे रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में ऑक्सीजन की आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है। अब दिल्ली के लिए 490 मीट्रिक टन ऑक्सीजन आवंटित की गई है। एक दिन पहले ही केंद्र सरकार ने 10 टन का कोटा और बढ़ाया है। हालांकि दिल्ली के अस्पतालों तक सिर्फ 335 मीट्रिक टन ऑक्सीजन पहुंच रही है। दिल्ली सरकार और सारे अफसर पूरा प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल हालात बहुत मुश्किल हैं।

ऑक्सीजन की मॉनिटरिगं होगी
ऑक्सीजन की मॉनिटरिंग के लिए दिल्ली सरकार ने एक एक पोर्टल बनाया है। इस पर ऑक्सीजन बनने से लेकर अस्पतालों तक की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। हर दो 2-2 घंटे में जुड़े पक्षों को स्टेट्स रिपोर्ट देनी होगी। इससे यह पता चलता रहेगा कि किस अस्पताल में किस वक्त तक के लिए ऑक्सीजन बची है। उसके मुताबिक जरूरी कदम उठाए जाएंगे। सीएम केजरीवाल ने कहा कि फिलहाल संक्रमण दर को कम नहीं किया जा सका है। लेकिन इसे कम करने के लिए ही लॉकडाउन जैसा कठोर कदम उठाया गया है। 

तीन लाख से ज्यादा मामले मिले
देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार रिकॉर्ड बना रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में 3 लाख 49 हजार 691 नए संक्रमित सामने आए हैं। इस दौरान 2,767 लोगों की जान गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल संक्रमितों का संख्या 1,69,60,172 हो गई है। इसमें से 26,82,751 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। कोरोना से कुल मौत का आंकड़ा 1,92,311 पहुंच गया है। हालांकि मरीज 2,17,113 ठीक भी हुए हैं। इनको मिलाकर कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1,40,85,110 हो गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.