दिल्ली में 31 मई तक लागू रहेगा लॉकडाउन, कोरोना केस कम होंगे तो हटेगा

BIG BREAKING: दिल्ली में 31 मई तक लागू रहेगा लॉकडाउन, कोरोना केस कम होंगे तो हटेगा

दिल्ली में 31 मई तक लागू रहेगा लॉकडाउन, कोरोना केस कम होंगे तो हटेगा

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

दिल्ली में अब 31 मई 2021 तक लाॅकडाउन लागू रहेगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार की सुबह आदेश जारी किया है। पहले दिल्ली में 28 मई तक के लिए लाॅकडाउन लगाया गया था। जिसको बढ़ाकर अब 31 मई तक कर दिया गया है। लाॅकडाउन के दौरान दिल्ली में कोरोना के मामलों में कमी आई है। जिसके कारण मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह फैसला लिया है।  

अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि कोरोना महामारी में लाॅकडाउन लगने के बाद दिल्ली में कोरोना के मामलों मे कमी आई है। लॉकडाउन बेहद कारगर साबित हो रहा है। क्योंकि इससे कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन को तोड़ने में सफलता मिल रही है। जिससे नए मरीजों की संख्या में भारी कमी आई है। साथ ही सभी पुराने संक्रमित मरीजों को अस्पतालों में इलाज मिल रहा है। 

आपको बता दें कि दिल्ली सरकार ने पूरे प्रदेश में पहले 18 अप्रैल से लॉकडाउन लागू किया था। इसके बाद इसे बढ़ाकर 24 मई की सुबह 7:00 बजे तक लागू कर दिया गया था। मगर कोरोना के मामलों में कमी नहीं आई। तब राज्य सरकार ने आंशिक लॉकडाउन को बढ़ाते हुए 31 मई सोमवार की सुबह 7:00 बजे तक लागू कर दिया है।

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.