दिल्ली मेट्रो के सभी 10 स्टेशन खोले गए, सामान्य संचालन शुरू हुआ, पुलिस ने यात्रियों को दी खास हिदायत

चक्का जाम : दिल्ली मेट्रो के सभी 10 स्टेशन खोले गए, सामान्य संचालन शुरू हुआ, पुलिस ने यात्रियों को दी खास हिदायत

दिल्ली मेट्रो के सभी 10 स्टेशन खोले गए, सामान्य संचालन शुरू हुआ, पुलिस ने यात्रियों को दी खास हिदायत

Google Image | दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोल दिए गए हैं

केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आज चक्का जाम को देखते हुए दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर प्रवेश और निकास बंद कर दिया गया था। हालांकि अब इन सभी स्टेशनों को खोल दिया गया है और दिल्ली-नोएडा मेट्रो का संचालन सामान्य रूप से शुरू हो गया है। डीएमआरसी के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी। इससे दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वाले लाखों मुसाफिरों ने राहत की सांस ली। 

दरअसल जिन 10 स्टेशनों को बंद किया गया था, उनमें केंद्रीय सचिवालय और मंडी हाउस जैसे इंटरचेंज और व्यस्त स्टेशन भी थे। डीएमआरसी ने शाम को जानकारी देते हुए कहा, 'चक्का जाम' के मद्देनजर बंद किए गए सभी 10 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार खोल दिए गए हैं और सामान्य सेवा फिर से शुरू कर दी गई है।  दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि 26 जनवरी को हुई हिंसा के मद्दनेजर प्रशासन ने बॉर्डर पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए हैं। ताकि उपद्रवी तत्व दिल्ली में न घुस पाएं।

पंजाब और हरियाणा में शनिवार को 'चक्का जाम' के दौरान, किसानों ने नारेबाजी की और कई स्थानों पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को राजमार्गों के बीच लगाकर यातायात अवरूद्ध कर दिया।  राजस्थान में भी केंद्र के नए कृषि कानूनों और अन्य मुद्दों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कई स्थानों पर सड़कों को बाधित किया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.