दिल्ली पुलिस ने इस मशहूर भोजपुरी सिंगर को अरेस्ट किया, 21 किलो गांजे के साथ घूम रहा था

बड़ी खबर : दिल्ली पुलिस ने इस मशहूर भोजपुरी सिंगर को अरेस्ट किया, 21 किलो गांजे के साथ घूम रहा था

दिल्ली पुलिस ने इस मशहूर भोजपुरी सिंगर को अरेस्ट किया, 21 किलो गांजे के साथ घूम रहा था

Google Image | Symbolic Photo

Delhi: नारकोटिक्स सेल की टीम ने भोजपुरी सिंगर विनय शर्मा को गिरफ्तार किया है। विनय शर्मा 21 किलो के गांजे के साथ पकड़ा गया है। पुलिस ने बताया कि दक्षिणी नारकोटिक्स स्क्वाड ने शुक्रवार को एक मुखबिर की सुचना पर विनय शर्मा को गिरफ्तार किया। विनय बिहार का रहे वाला हैं। इसने अभी तक 100 से भी ज्यादा भोजपुरी गाने गए हैं। 

एक मुखबिर ने दी ड्रग्स तस्कर की सूचना 
पुलिस ने बताया कि एक मुखबिर ने जानकारी दी थी कि इंदरपुरी इलाके के शास्त्री मार्ग के पास 10 अगस्त को कुछ ड्रग्स तस्कर तस्करी करने वाले हैं। इसी सूचना पर दक्षिणी दिल्ली नॉरकोटिक्स टीम ने तस्करों को घेर लिया।

पुलिस ने 21 किलो गांजे के साथ पकड़ा 
पुलिस ने घेराबंद कर भोजपुरी सिंगर विनय शर्मा को 21 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने इंद्रपुरी पुलिस स्टेशन में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्स्टांसेस एक्ट (NDPS) के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं। पुलिस विनय से पूछताछ करने में लगी हुई है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विनय शर्मा के पास इतनी बड़ी मात्रा में गांजा से आया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.