दिल्ली पुलिस ने एक दिन में 1000 चालान काटे, महज 41 दिनों में एक लाख से ज्यादा पर कार्रवाई, पढ़ें रिपोर्ट

ढिलाई पड़ी महंगी : दिल्ली पुलिस ने एक दिन में 1000 चालान काटे, महज 41 दिनों में एक लाख से ज्यादा पर कार्रवाई, पढ़ें रिपोर्ट

दिल्ली पुलिस ने एक दिन में 1000 चालान काटे, महज 41 दिनों में एक लाख से ज्यादा पर कार्रवाई, पढ़ें रिपोर्ट

Google Image | दिल्ली पुलिस ने एक दिन में 1000 चालान काटे

तमाम प्रयासों के बावजूद लोग कोरोना महामारी से बचाव के लिए जरूरी दिशानिर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। पुलिस-प्रशासन के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराना बेहद चुनौतीपूर्ण हो रहा है। हालांकि पुलिस लोगों का चालान कर रही है। दिल्ली पुलिस ने बीते रविवार को फेस मास्क नहीं पहनने पर 1,080 लोगों पर जुर्माना लगाया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

31 मार्च को 1000 से ज्यादा चालान हुए थे
पुलिस आंकड़ों के मुताबिक 30 मार्च को 920 लोगों को मास्क लगाने और 19 लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का उल्लंघन का दोषी पाया गया। नियमों का पालन नहीं करने पर पुलिस ने इन सब पर जुर्माना लगाया। इससे पहले राजधानी दिल्ली में बीते 31 मार्च को मास्क नहीं पहनने पर 1,091 और सामाजिक दूरी बनाये रखने के नियमों का उल्लंघन करने पर 16 अन्य पर जुर्माना लगाया गया था।

कल 1080 चालान कटे
अधिकारियों ने बताया कि रविवार को सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने पर 1080 लोगों पर जुर्माना लगाया गया। दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) अनिल मित्तल ने कहा, ‘‘दिल्ली पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान मास्क न पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन करने आदि के लिए एक लाख से ज्यादा लोगों का चालान जारी किए हैं। हम लोगों से आग्रह करते हैं कि वे अनावश्यक रूप से अपने घरों से बाहर न निकलें। कोरोना के केस कम होने तथा अनलॉक प्रक्रिया शुरू किये जाने के बावजूद कोविड गाइडलाइंस का पालन करें।’’

41 दिन में 1 लाख से ज्यादा चालान
आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने 19 अप्रैल से 30 मई तक कुल 1,06,558 चालान जारी किए गए हैं। गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 19 अप्रैल को लॉकडाउन लगाने की घोषणा की थी। हालांकि एक जून से राजधानी में लागू कर्फ्यू में ढील मिलेगी। राज्य सरकार ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि कोरोना के कम मामलों को देखते हुए दिल्ली में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.