पुलिस ने 37 दिन बाद किया खुलासा, पढ़िये दिलचस्प कहानी

दिल्ली में चचेरी बहन ने ही रची थी लूट की साजिश :  पुलिस ने 37 दिन बाद किया खुलासा, पढ़िये दिलचस्प कहानी

पुलिस ने 37 दिन बाद किया खुलासा, पढ़िये दिलचस्प कहानी

Google Image | Delhi Police

Delhi News (Sachin) : शाहदरा निवासी प्रॉपर्टी डीलर के घर बीती 11 अगस्त को हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना की साजिश पीड़ित की चचेरी बहन ने अपने साथियों के साथ मिलकर रची थी। आरोपियों ने परिवार को बंधक बनाकर 40 लाख रुपए की नगदी और लगभग 24 लाख रुपए का सोना लूटा था। पुलिस ने चचेरी बहन सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 24 लाख रुपए नगद और लगभग 13 लाख रुपए का सोना बरामद किया है। इस मामले में फिलहाल दो आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

परिवार को बंधक बनाकर दिया था लूट को अंजाम
शाहदरा में प्रॉपर्टी डीलर रोहित अपने परिवार के साथ रहते हैं। 11 अगस्त को तीन बदमाशों ने घर में घुसकर परिवार को बंधक बना लिया, उसके बाद बदमाशों ने हथियारों के बल पर घर से 40 लाख रुपए नगद और लगभग 24 लाख रुपए का सोना लूट लिया था। इस मामले में जगतपुरी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। घटना की जांच कर रही पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से पता लगाया था कि घटना में एक महिला भी शामिल है। इसके बाद एक स्कूटी नंबर की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई।

ये लोग पकड़े गए
आरोपियों की पहचान होने के बाद पुलिस ने पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर की चचेरी बहन साहिबाबाद निवासी रचना, गाजियाबाद निवासी राजेंद्र कुमार, एक फरार आरोपी आशु के माता-पिता को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आशु के माता-पिता ने लूट का माल ठिकाने लगाने में बेटे की मदद की थी। मामले में गिरफ्तार हुई पीड़ित की चचेरी बहन रचना ने पुलिस को बताया कि जब उसे पता चला कि उसके चचेरे भाई रोहित के घर पर नगद रुपया और सोना है, तो उसने अपने एक दोस्त दीपक के साथ मिलकर घटना की साजिश रची थी। इसके बाद दीपक ने आशु और राजेंद्र को भी लूट की घटना में शामिल किया था। इस मामले में फिलहाल दीपक और आशु फरार चल रहे हैं। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने लूट के 24 लाख नगद और लगभग 13 लाख रुपए का सोना बरामद किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.