वायरल वीडियो पर दिल्ली पुलिस का सख्त एक्शन, ऑटो सीज कर काटा 32 हजार का चालान

हेलमेट के कैमरे में रिकार्ड हुआ खतरनाक स्टंट : वायरल वीडियो पर दिल्ली पुलिस का सख्त एक्शन, ऑटो सीज कर काटा 32 हजार का चालान

वायरल वीडियो पर दिल्ली पुलिस का सख्त एक्शन, ऑटो सीज कर काटा 32 हजार का चालान

Tricity Today | 32 हजार का चालान

New Delhi : दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर 13 दिसंबर का वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। पुलिस ने यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो ड्राइवर की पहचान कर ली है। पुलिस ने वाहन को सीज करने के साथ ही 32 हजार का चालान भी काटा है।

क्या था पूरा मामला
बीती 13 दिसंबर की सुबह ऑटो रिक्शा पर एक युवक का खतरनाक स्टंट करने का वीडियो वायरल हो रहा था। उसमें एक युवक ऑटो के बाहर लटककर हवा में लहरा रहा था। वह ऑटो से बाहर लटककर पूरे जोश में कभी दाएं तो बाएं घूमकर लोगों को अपने जलवे दिखा रहा था। इस खतरनाक स्टंट के दौरान वह बगल से जा रहे एक साइकिल सवार से टकरा गया। साइकिल वाला रोड पर गिर गया। इस हादसे में वह बाल बाल बच गया।

कैसे बनी वीडियो
युवक जब ऑटो रिक्शा पर स्टंट कर रहा था तो एक बाइक वाले ने पूरे हंगामे को कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। कैमरा उसके हैलमेट में लगा हुआ था। जिससे सारा खेल उसमें कैद हो गया।

दिल्ली पुलिस ने लिया एक्शन
दिल्ली पुलिस ने पूरे मामले की जांच की और ऑटो रिक्शा को ढूंढ निकाला। दिल्ली पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए वाहन को सीज कर दिया और 32 हजार का चालान काट दिया। लोग एक्स पर ट्वीट कर दिल्ली पुलिस के काम की सरहना कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने लोगों को संदेश दिया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाला कोई भी शख्स बच नहीं सकता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.