रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच बढ़ी भारतीय उत्पादों की मांग, इतने बिलियन का हुआ व्यापार

New Delhi : रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच बढ़ी भारतीय उत्पादों की मांग, इतने बिलियन का हुआ व्यापार

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच बढ़ी भारतीय उत्पादों की मांग, इतने बिलियन का हुआ व्यापार

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

New Delhi : रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध (Russia-Ukraine War) और विश्व के अनेक देशों द्वारा रूस पर कई प्रतिबंध लगाए जाने के कारण अब रूस में भारतीय सामान की मांग तेजी से बढ़ी है। ऐसे में भारत के लिए अपने उत्पादों का रूस में बाजार बनाने का यह बड़ा अवसर है। मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक रूस को बढ़ी मात्रा में सामान अमेरिका, इंग्लैंड और यूरोपियन देशों द्वारा भेजा जा रहा था लेकिन रूस पर प्रतिबंधों के चलते अब कोई भी देश रूस को सामान नहीं भेज रहा है। ऐसे हालात में कन्फेडरशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) से रूस के अनेक व्यापारिक संस्थानों ने भारतीय सामान के लिए संपर्क किया है। वहीं भारत के व्यापारी भी रूस को भारतीय उत्पादों का निर्यात करने के लिए बेहद इच्छुक हैं।

कंफेडरेशन आफ आल इडिया ट्रेडर्स 
दिल्ली एनसीआर संयोजक सुशील कुमार जैन ने बताया कि रूस-यूक्रेन के साथ अप्रैल 2020 से मार्च 2021 में भारत और रूस के बीच कुल 8.1 बिलयन डॉलर का व्यापार हुआ। जिसमें भारत से रूस को निर्यात 2.6 बिलियन डॉलर का था। वहीं रूस से आयात 5.48 बिलियन डॉलर का था। हालांकि वर्तमान अवसर से भारत से रूस को निर्यात का आंकड़ा तेजी से बढ़ सकता है।

भारतीय उत्पादों की मांग
सुशील कुमार जैन ने कहा कि रूस में भारतीय उत्पादों की मांग बहुत तेजी से बढ़ी है और पहले चरण में फ्रूट जैम और जैली, कॉर्नफ़्लेक्स, मूसली, चाय, कॉफ़ी पाउडर, चीनी, नमक और काली मिर्च के पाउच, मिल्क पाउडर, फल, सब्जी, चीज़, पास्ता का सामान, मक्खन, फ्रूट ड्रिंक, सूप का सामान, मसाले, शहद, बिस्किट्स, अचार, फ्रोज़न स्नैक्स, खाद्यान, केचअप, ओट, रेडीमेड खाना, ब्रेड, चावल, बीन्स, कॉर्नफ्लोर पाउडर, सूप स्टिक्स, आलू के चिप्स आदि के सामान की विभिन्न पैकिंग में तत्‍काल आवश्यकता है।

8.1 बिलयन डॉलर का व्यापार
उन्होंने बताया कि अप्रैल 2020 से मार्च 2021 में भारत और रूस के बीच कुल 8.1 बिलयन डॉलर का व्यापार हुआ है। जिसमें भारत से रूस को निर्यात 2.6 बिलियन डॉलर का था। वहीं रूस से आयात 5.48 बिलियन डॉलर का था हालांकि वर्तमान अवसर से भारत से रूस को निर्यात का आंकड़ा तेजी से बढ़ सकता है। जैन ने कहा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार रूस ने अपने कुछ गिने चुने बैंकों को रूस में आयात होने वाले सामान के भुगतान के लिए विशेष रूप से अधिकृत किया है और सभी सामान का भुगतान डॉलर के स्थान पर रूस की करेंसी रूबल से किया जाएगा। यह भारतीय उत्पादों के लिए रूस के बाजार में अपनी पैठ जमाने का सबसे बढ़िया मौका है। कैट इस मामले में भारतीय निर्माताओं और व्यापारियों और रूस के व्यापारियों के बीच एक सेतु का काम करेगा।

उत्पादों की मांग के बारे में जानकारी मांगी
सुशील कुमार जैन ने बताया कि इस विषय पर कैट ने देश के सभी राज्यों के चैप्टर को रूस से प्राप्त इस पहली सूची पर काम करने का आग्रह किया है ताकि से ज्यादा से ज्यादा भारतीय निर्माता और व्यापारी इसका लाभ उठाकर बढ़ी मात्रा में रूस को अपने उत्पाद निर्यात कर सकें। कैट ने रूस के अपने संपर्कों से यह भी कहा है कि भारत के अन्य उत्पाद जैसे फुटवियर, खिलौने, रेडीमेड गारमेंट्स, कपड़े, अन्य खाद्यान्न, बिल्डर हार्डवेयर, कागज एवं स्टेशनरी, कंप्यूटर एवं कंप्यूटर का सामान, चश्मे, साइकिल एवं साइकिल पार्ट्स, ऑटो पार्ट्स, जैसे अन्य उत्पादों की मांग के बारे में जानकारी मांगी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.