जान गंवाने वाली महिला को मिलेगी 15 लाख की मदद, बच्चों की पढ़ाई का भी ध्यान रखेगी DMRC

Delhi Metro का बड़ा फैसला : जान गंवाने वाली महिला को मिलेगी 15 लाख की मदद, बच्चों की पढ़ाई का भी ध्यान रखेगी DMRC

 जान गंवाने वाली महिला को मिलेगी 15 लाख की मदद, बच्चों की पढ़ाई का भी ध्यान रखेगी DMRC

Google image | Symbolic Image

Delhi Metro  (आकृति सिंह) : दिल्ली मेट्रो के गेट में साड़ी फंसने से जान गंवाने वाली महिला की मदद के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरशन आगे आया है। डीएमआरसी ने उसके अनाथ बच्चों आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। मेट्रो रेल प्रबंधन ने महिला के परिवार को 15 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही उसके दोनों बच्चों की पढ़ाई का भी ख्याल रखा जाएगा। हालांकि, मेट्रो रेलवे नियम 2017 के प्रावधानों के अनुसार, डीएमआरसी किसी भी मेट्रो ट्रेन हादसे में मौत होने पर सिर्फ 5 लाख रुपये तक का ही मुआवजा देती थी। लेकिन, इस बार हुई दुर्घटना के बाद 10 लाख रुपये की राशि को और बढ़ाया गया है। 

ऐसे हुई थी महिला की मौत
14 दिसंबर 2023 को हुए हादसे में नांगलोई की रहने वाली महिला 35 साल की रानी अपने बेटे के साथ ट्रेन में सफर कर रही थी। वह बेटे के साथ इंद्रलोक स्‍टेशन पर उतरी। उसी समय उसकी साड़ी या जैकेट ट्रेन के गेट में फंस गया और ट्रेन चल पड़ी। वह काफी दूर तक घिसटती चली गई। ट्रेन के गुजरने के बाद वह ट्रैक पर गिर गई। गंभीर रूप से घायल महिला को सफदरजंग अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन, 16 दिसंबर को महिला ने दम तोड़ दिया। महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। अब मां की मौत से उसके दो छोटे बच्चे अनाथ हो गए। 

इतना मिलेगा मुआवजा
महिला की मौत के बाद घटना की जांच के लिए डीएमआरसी ने एक कमेटी का गठन किया था। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद डीएमआरसी ने महिला के परिजनों को 15 लाख रुपए की आ​र्थिक मदद देने का ऐलान किया है। इसके अलावा डीएमआरसी दोनों बच्चों की पढ़ाई का भी ध्यान रखेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.