ठंडी हवाएं कराएगी ठंड का एहसास, जानिए दिल्ली एनसीआर का हाल

पहाड़ों पर बर्फबारी से बदलेगा मौसम : ठंडी हवाएं कराएगी ठंड का एहसास, जानिए दिल्ली एनसीआर का हाल

ठंडी हवाएं कराएगी ठंड का एहसास, जानिए दिल्ली एनसीआर का हाल

Tricity Today | Symbolic Image

New Delhi : नवंबर के महीने में दिल्ली में ठंड पर ब्रेक लगा हुआ था। दिसंबर के पहले हफ्ते में भी ज्यादा ठंड नहीं थी। लेकिन, लग रहा है अब दिल्ली एनसीआर में ठंड अपना जलवा दिखाने को बेताब है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। इसका असर उत्तर भारत में देखने को मिल रहा है। दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में तेजी से ठंड बढ़ेगी। दक्षिण भारत में आए तूफान के कारण दिल्ली समेत आसपास के राज्यों में बारिश हो सकती है।

प्रदूषण से नहीं मिली निजात
दिल्ली एनसीआर में लोगों को प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है। हालांकि पिछले कुछ दिनों के मुकाबले वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार हुआ है। लेकिन, वायु गुणवत्ता अब भी खराब श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली में एक्यूआई 286, गाजियाबाद में 230, फरीदाबाद में एक्यूआई 189, गुरुग्राम में 227 और नोएडा में एक्यूआई 220 दर्ज किया गया है।

दिल्ली में मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह हल्का कोहरा देखने को मिला। लेकिन, तेज धूप से कोहरा छंट गया। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक, आसमान साफ रहेगा। दिल्ली एनसीआर में हवाओं की गति धीमी रहेगी। आने वाले दो तीन दिनों में दिल्ली एनसीआर का तापमान दो से तीन डिग्री गिर सकता है।

ठंडी हवाएं कराएगी ठंड़ का एहसास
स्काईमेट के अनुसार, पिछले दिनों के मुकाबले उत्तरी भारत में तापमान में कमी आई है। पहाड़ों में पड़ रही बर्फ के कारण हवाओं में ठंडक घुल रही है। पहाड़ी इलाकों से दिल्ली में आ रही हवाओं की वजह से अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान 7 या 8 डिग्री तक गिर है। आने वाले दिनों में दिल्ली एनसीआर में सर्दी बढ़ने की संभावना जताई गई है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी
मिचौंग तूफान के कारण देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़, उड़ीसा, झारखंड, दक्षिण बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, अंडमान निकोबार, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश की संभावना जताई गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.