पहले सड़क से किया अपहरण, फिर घर ले जाकर रेप

दिल्ली में आठ साल की मासूम से हैवानियत : पहले सड़क से किया अपहरण, फिर घर ले जाकर रेप

पहले सड़क से किया अपहरण, फिर घर ले जाकर रेप

Tricity Today | CCTV Video

Delhi News : दिल्‍ली में 8 साल की मासूम से दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहां के कोटला मुबारकपुर में एक शख्‍स ने पहले एक मासूम को अगवा किया फिर उसके साथ कई बार दुष्‍कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने बच्ची के शरीर को दांतों से काटा। पुलिस ने सीसीटीवी वीडियो की मदद से आरोपी 28 वर्षीय उमर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बच्ची को झोपड़ी स्वे रेस्क्यू कर लिया गया है। बच्ची को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। 

मासूम को किडनैप कर अपने साथ ले गया 
पुलिस ने मंगलवार को अंधेरिया मोड के झुग्गी के इलाकों से अमर को गिरफ्तार और फिर लड़की को भी रेस्क्यू कर लिया था। पूछताछ के दौरान उमर ने बताया कि वह कांच के छोटे-छोटे खिलौने बनाते हैं और वह कांच चुनने के लिए वह कोटला आया था। यहां उसने लड़की को खेलते हुए देखा फिर उसे किडनैप कर ली अपने साथ ले गया। घर ले जाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। फिलहाल, पुलिस ने मासूम को उनके परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही बच्चे का मेडिकल परीक्षण भी किया गया है। पुलिस आरोपी से यह पता लगाने में जुटी है कि उसने और भी बच्चों के साथ ऐसा किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी साइको किस्म का है और अकेला रहता है आरोपी ने हिंदू से मुस्लिम धर्म अपनाया था इसलिए उसका नाम अर्जुन के बाद उमर हो गया है।

सीसीटीवी फुटेज को खंगाल गया
मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता नेपाल की रहने वाली है। वह सिर्फ अपनी मां को पहचानती है। बाबू पार्क, उदय चंद्र मार्ग, कोटा, मुबारकपुर, गुरुद्वारा रोड, साउथ एक्सटेंशन, कुछ अन्य जगहों पर सीसीटीवी फुटेज को खंगाल गया। तब सामने आया कि आरोपी साउथ एक्सटेंशन वन बस स्टॉप से आ रहा था इसके बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान के लिए डीटीसी बसों और भी कैमरे की जांच की इसके बाद अगवा की गई लड़की के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। जिसे ZIPNET नेट पर लोड किया गया। इसके बाद आरोपी के बारे में पता लग पाया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.