ट्रैक्टर रैली में हजारों की संख्या में पहुंचे किसान, दिल्ली-हरियाणा KGP एक्सप्रेसवे पूरी तरह अवरुद्ध

Farmers Protest : ट्रैक्टर रैली में हजारों की संख्या में पहुंचे किसान, दिल्ली-हरियाणा KGP एक्सप्रेसवे पूरी तरह अवरुद्ध

ट्रैक्टर रैली में हजारों की संख्या में पहुंचे किसान, दिल्ली-हरियाणा KGP एक्सप्रेसवे पूरी तरह अवरुद्ध

Tricity Today | दिल्ली-हरियाणा KMP एक्सप्रेसवे पूरी तरह अवरुद्ध

नए कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन गुरुवार को आक्रामक रहा। किसान संगठन और किसान भारी संख्या में कोंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे मार्ग पर ट्रैक्टर मार्च निकाल रहे हैं। हालांकि 8 जनवरी को किसानों और सरकार के बीच 9वें दौर की बातचीत होनी है। अगर 8 जनवरी को होने वाली बैठक में कानूनों से संबंधित मसलों का हल नहीं निकला, तो किसान 9  जनवरी को कृषि कानून की कॉपी जलाने की तैयारी में हैं। साथ ही किसान संगठन हरियाणा में 9 जनवरी से घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे। किसान संगठनों ने कहा है कि अगर सरकार जल्दी कोई समाधान नहीं निकालती है, तो किसान 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड करेंगे।

गुरुवार को किसानों की जारी ट्रैक्टर रैली को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। केंद्र के तीन नए कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ किसान आज अलग-अलग जगहों पर रैली निकाल रहे हैं। मौसम ठीक नहीं रहने के पूर्वानुमान के चलते किसानों ने 6 जनवरी को ट्रैक्टर रैली निकालने का योजना निरस्त कर दी थी। इसके बजाए किसान संगठनों ने 7 जनवरी को ट्रैक्टर रैली निकालने की घोषणा की। किसान आज भारी संख्या में इकट्ठे ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं।बताते चलें कि दिल्ली-एनसीआर में पिछले चार दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

भीषण ठंड, बारिश के बावजूद पंजाब, हरियाणा और देश के कई दूसरे राज्यों के हजारों किसान पिछले 40 दिनों से ज्यादा वक्त से दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर धरना दे रहे हैं। किसान कृषि सुधार कानूनों को निरस्त करने, फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी देने और दो अन्य मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनरत किसान संगठनों और तीन केंद्रीय मंत्रियों के बीच सोमवार को सातवें दौर की हुई बैठक भी बेनतीजा रही थी। किसान तीनों कृषि सुधार कानूनों को निरस्त करने की अपनी मांग पर अड़े रहे। जबकि सरकार कानूनों में संशोधन की बात कह रही है।

किसानों के प्रदर्शन और ट्रैक्टर मार्च के चलते दिल्ली से सटी सीमाओं पर यातायात भी प्रभावित है। ट्रैफिक पुलिस सोशल मीडिया के जरिए शहर में मार्गों के बंद होने के बारे में लोगों को लगातार सूचना उपलब्ध करा रही है। गुरुवार को ट्वीट करते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि, सिंघू, औचंदी, प्याऊ मनियारी, सबोली और मंगेश बॉर्डर आजत यातायात के लिए बंद है। किसानों के प्रदर्शन के कारण चिल्ला और गाजीपुर बॉर्डर बंद हैं। नोएडा और गाजियाबाद से दिल्ली आने के लिए आनंद विहार, डीएनडी, भोपुरा और लोनी बार्डर जैसे वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें।‘

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.