राजधानी क्षेत्र में छाई कोहरा की चादर, दिनभर ठिठुरन के लिए रहें तैयार, दो दिनों तक हल्की बारिश की संभावना

दिल्ली-एनसीआर में सर्दी की मार : राजधानी क्षेत्र में छाई कोहरा की चादर, दिनभर ठिठुरन के लिए रहें तैयार, दो दिनों तक हल्की बारिश की संभावना

राजधानी क्षेत्र में छाई कोहरा की चादर, दिनभर ठिठुरन के लिए रहें तैयार, दो दिनों तक हल्की बारिश की संभावना

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Delhi News : राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर क्षेत्र में शनिवार सुबह से ही कोहरे की चादर छाई हुई है7 कई क्षेत्रों में दृश्यता काफी कम रही है। जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामाना करना पड़ रहा है। वहीं मौसम विभाग ने शनिवार के लिए अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 15 डिग्री सेल्सियस और 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। इसके अलावा शुक्रवार को भी ठंडी हवाओं और घने कोहरे के कारण लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि हल्की बारिश और बादल से तापमान में और गिरावट हो सकती है। तड़के घना कोहरा छाया रहा, खासतौर पर पालम मौसम केंद्र में दृश्यता शून्य मीटर तक गिर गई। सफदरजंग में भी कोहरे के कारण दृश्यता 50 मीटर तक रही। 

आज अधिकतम 15 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना
शुक्रवार सुबह के बाद कोहरे में कुछ कमी आई। लेकिन दिनभर ठंडी और कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम था और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली के लोधी रोड मौसम केंद्र में शुक्रवार को शीत दिवस की स्थिति देखी गई। जहां अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस कम था। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 15 डिग्री सेल्सियस और 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही दिल्ली की वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में रही, जिसमें वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 397 दर्ज किया गया। हवा में प्रदूषण के चलते स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ा। आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे ठंड बढ़ सकती है।

रविवार को हल्की बारिश की संभावना
दिल्ली में कोहरे के कारण हवाई और रेल यातायात प्रभावित हुआ। दिल्ली एयरपोर्ट पर दृश्यता की कमी के कारण 165 उड़ानों में देरी हुई। जबकि दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनें भी देरी से चलीं। शून्य दृश्यता के चलते विमान आगमन और प्रस्थान दोनों पर असर पड़ा। जिससे यात्रियों को असुविधा हुई। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को आसमान साफ रहेगा, लेकिन रविवार से हल्की बारिश की संभावना है, जिससे ठंड में और इजाफा हो सकता है। दिल्लीवासियों को आने वाले दिनों में मौसम के मिजाज में और बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Copyright © 2024 - 2025 Tricity. All Rights Reserved.