अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन से कूदी लड़की, सीआईएसएफ के जवानों ने ऐसे बचाई जान, नहीं बहने दिया एक खून का कतरा

Video News : अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन से कूदी लड़की, सीआईएसएफ के जवानों ने ऐसे बचाई जान, नहीं बहने दिया एक खून का कतरा

अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन से कूदी लड़की, सीआईएसएफ के जवानों ने ऐसे बचाई जान, नहीं बहने दिया एक खून का कतरा

Tricity Today | अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन से कूदी लड़की

Delhi News : दिल्ली अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया। जब एक लड़की मेट्रो स्टेशन से कूदने के लिए दीवार पर चढ़ गई। यह देख सीआईएसएफ के जवानों और पुलिस ने लड़की से गुहार लगाई कि वह मेट्रो स्टेशन की दीवार से नीचे आ जाए। जवान लगातार लड़की से उसकी परेशानी पूछते रहे। जवानों ने भांप लिया था कि यह लड़की मेट्रो स्टेशन की दीवार से कूद सकती है। जिसके बाद सीआईएसएफ की एक टीम उस दीवार के नीचे पहुंच गई। जिस दीवार के ऊपर लड़की खड़ी हुई थी। जैसे ही लड़की ने नीचे छलांग लगाई। तुरंत जवानों और वहां मौजूद लोगों ने उसको लपक लिया। इस हादसे में लड़की की टांग में चोट आई है, लेकिन कहीं से खून नहीं निकला है। सुबह 7:28 बजे की घटना
यह मामला गुरुवार की सुबह 7:28 बजे दिल्ली अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन का है। एक लड़की अचानक मेट्रो स्टेशन की दीवार पर चढ़ गई और कूदने का प्रयास करने लगी। यह सब देख तुरंत वहां पर सीआईएसएफ के जवान और दिल्ली पुलिस की टीम पहुंच गई। मौके पर लोगों के हाथ-पांव फूल गए। सीआईएसएफ के जवान भी हैरान हो गए। पुलिस और जवानों ने लड़की से कहा कि वह दीवार से नीचे आ जाए, नहीं तो वो गिर सकती है। जिसपर लड़की ने जवाब दिया कि वह खुदकुशी करने के लिए ही यहां पर चढ़ी है। 

सीआईएसएफ के जवान लगातार करते रहे अपील, लेकिन...
सीआईएसएफ के जवान लगातार लड़की से अपील करते रहे कि कृपया वह नीचे आ जाए। अगर कोई समस्या है तो उसका समाधान हम करवाएंगे, लेकिन लड़की किसी की बात सुनने के लिए तैयार नहीं थी। वहां मौजूद जवानों ने भांप लिया था कि यह लड़की कभी भी समय मेट्रो स्टेशन से नीचे कूद सकती है। उन्होंने अपनी पूरी टीम को अलर्ट कर दिया और एक टीम को उस दीवार के नीचे भेज दिया। जिस दीवार की किनारे पर लड़की खड़ी हुई थी और आत्महत्या का प्रयास कर रही थी।

इस तरीके से बचाई लड़की की जान
जैसे ही लड़की दीवार से नीचे कूदी। तुरंत नीचे मौजूद सीआईएसएफ के जवानों और लोगों ने चादर के माध्यम से लड़की को लपक लिया। इस हादसे में लड़की के किसी भी हिस्से से खून नहीं निकला है। लड़की की टांग और कमर में अंदरूनी चोट आई है। जिस समय जवान लड़की को अपनी बातों में उलझा रहे थे। उस समय एंबुलेंस और अन्य टीम को सूचित कर दिया गया था। इस समय लड़की का इलाज दिल्ली के एक में किया जा रहा है। लड़की की हालत खतरे से बाहर है। इस मामले पर ट्राईसिटी टुडे की टीम सीआईएसएफ के जवानों और दिल्ली पुलिस को सलाम करती हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.