दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन वालों के लिए खुशखबरी, इन जगहों पर लगाए जाएंगे वाहन चार्जिंग स्टेशन

अच्छी खबर :  दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन वालों के लिए खुशखबरी, इन जगहों पर लगाए जाएंगे वाहन चार्जिंग स्टेशन

दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन वालों के लिए खुशखबरी, इन जगहों पर लगाए जाएंगे वाहन चार्जिंग स्टेशन

Google Image | Symbolic Photo

Delhi NCR : दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। अब इलेक्ट्रिक वाहन चलाने वालों के लिए खुशखबरी सामने आ रही है। दिल्ली सरकार के सभी कार्यालय भवनों में अब इलेक्ट्रॉनिक वाहन चार्जिंग स्टेशन (Electronic Vehicle Charging Station) बनाए जाएंगे। इसके बन जाने से सरकारी कार्यालय पर काम करने वाले कर्मचारियों और आम नागरिक अपनी गाड़ियों का आसानी से चार्ज कर सकेंगे। दिल्ली सरकार ने अपने सभी सरकारी दफ्तरों में चार्जिंग स्टेशन बनाने को लेकर जरूरी आदेश जारी कर दिए है। 

इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा
परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि दिल्ली को इलेक्ट्रिक गाड़ियों की राजधानी बनाने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के के विजन को साकार करने के लिए शहर में तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जा रहा है। बड़ी संख्या में चार्जिंग स्टेशन विकसित किए जा रहे हैं। सरकार के नए फैसले के तहत अब सभी सरकारी कार्यालयों में चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे, सभी जगहों पर सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ आम जनता भी इसकी सुविधा ले सकेगी।

तीन महीने में बनकर तैयार 
कैलाश गहलोत ने कहा कि दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि अब शहर के सभी कार्यालयों में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। ये चार्जिंग स्टेशन तीन महीने में बनकर तैयार हो जाएंगे। सभी विभागों को उपयुक्त जगहों की पहचान करने और अपने परिसरों में सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन लगाने को कहा गया है। लोग सरकारी कार्यालयों में काम करते हुए अपने वाहनों को चार्ज कर सकेंगे। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक वाहन सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को काम पर आने के लिए प्रेरित करेंगे।

इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर सब्सिडी
गहलोत ने कहा कि इस सिंगल-विंडो प्रक्रिया का इस्तेमाल कम और कम टैरिफ पर डिस्कॉम-पैनल वाले विक्रेताओं से ईवी चार्जर स्थापित करने के लिए किया जा सकता है। सिंगल-विंडो प्रक्रिया का उपयोग कम और कम टैरिफ पर डिस्कॉम-पैनल वाले विक्रेताओं से ईवी चार्जर स्थापित होने की संभावना है, साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर सब्सिडी भी दी गई है।

 इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या
दिल्ली में सितंबर से नवंबर तिमाही में इलेक्ट्रिक वाहनों ने सीएनजी और डीजल वाहनों की बिक्री को पीछे छोड़ दिया है। कुल बेचे गए वाहनों में इलेक्ट्रिक वाहनों का नौ प्रतिशत हिस्सा है, जबकि राष्ट्रीय औसत 1.6 प्रतिशत है। दिल्ली में सितंबर और नवंबर 2021 में ईवी की बिक्री 9.2 प्रतिशत थी। वहीं, सीएनजी वाहनों की बिक्री नवंबर में 6.5 प्रतिशत रह गई है। इस दौरान कुल 9,540 इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई। इसमें से सितंबर में 2,873,अक्तूबर में 3,275 और नवंबर में 3,392 इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई। पेट्रोल वाहनों के बाद इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.