दिल्ली में तत्काल प्रभाव से नाइट कर्फ़्यू लगाया गया, बहुत तेजी से बढ़ रहा संक्रमण

BIG BREAKING: दिल्ली में तत्काल प्रभाव से नाइट कर्फ़्यू लगाया गया, बहुत तेजी से बढ़ रहा संक्रमण

दिल्ली में तत्काल प्रभाव से नाइट कर्फ़्यू लगाया गया, बहुत तेजी से बढ़ रहा संक्रमण

Google Image | प्रतीकात्मक तस्वीर

Delhi News : राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में तत्काल प्रभाव से नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है। अब रोजाना रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू राजधानी में लागू रहेगा। फिलहाल यह व्यवस्था 30 अप्रैल तक लागू रहेगी। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने कहा है कि आगे के हालात को ध्यान में रखकर अग्रिम निर्णय लिया जाएगा।

आपको बता दें कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 3,548 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान 2,936 लोग डिस्चार्ज हुए है। इस समय के अंदर ही दिल्ली में 15 लोगों की मृत्यु हुई। रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के 6,79,962 दर्ज किये गए है। जिसमें से अभी तक 6,54,277 मरीज कोरोना संक्रमण से ठीक होकर वापस घर लौट चुके है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब कोरोना वायरस के 14,589 एक्टिव मामले है। वही टोटल मरने वाले लोगों की संख्या 11,096 तक पहुंच गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.