Noida Desk : दिल्ली एनसीआर में सोमवार को गर्मी ने अपने पांव पसार दिए यह गर्मी इतनी अधिक बढ़ गई है कि ऐसा लग रहा है मानो मैं जून आ गया हूं फरवरी महीने में ही इतनी गर्मी सहने के बाद लोगों को आने वाले समय का डर भी सताने लगा है एनसीआर में सोमवार को गर्मी ने 17 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। यह तापमान सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस अधिक बताया जा रहा है। साथ ही यह तापमान बीते 17 वर्षों में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की माने तो इससे पहले 26 फरवरी 2006 को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री दर्ज किया गया था। इस रिकॉर्ड को 17 साल बाद तोड़ दिया गया है।
खिली धूप से तापमान बढ़ोतरी
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन तक आसमान में बादल नजर आएंगे वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास बना रहेगा दिल्ली की हवा की बात करें तो पिछले 4 दिनों में बेहद खराब श्रेणी तक पहुंच गई है। अचानक खत्म हुई सर्दी से लोग आश्चर्यचकित हो गए हैं। पिछले हफ्ते लोग स्वेटर और शॉल का इस्तेमाल कर रहे थे। दो-तीन दिनों में ही पूरी गर्मी के कपड़े निकालने शुरू कर दिए है। लोग हॉफ स्लिप कपड़े पहनते नजर आ रहे हैं। अभी फरवरी खत्म भी नहीं हुई है और लोगों ने पंखे का इस्तेमाल भी करना शुरू क्र दिया है। हवा की धीमी रफ्तार और खिली धूप के चलते तापमान में काफी बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है। लेकिन सोमवार को गर्मी के कहर ने लोगों को जून की गर्मी की याद दिला दी है। रविवार को न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री दर्ज किया गया है यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है।
आने वाले समय में तापमान
मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिन तक दिल्ली एनसीआर का तापमान 33 डिग्री के आसपास बना रहेगा अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। जिसकी वजह से मामूली कमी होने का संभावना भी जताई जा रही है।