बढती ठंड के साथ जहरीली हवा का प्रकोप कायम, धुएं में सांस लेना बना मजबूरी

नोएडा-एनसीआर हालात खराब : बढती ठंड के साथ जहरीली हवा का प्रकोप कायम, धुएं में सांस लेना बना मजबूरी

बढती ठंड के साथ जहरीली हवा का प्रकोप कायम, धुएं में सांस लेना बना मजबूरी

Tricity Today | बढ़ता प्रदूषण समस्या का विषय

Delhi News (अंकित दहिया ) : नोएडा-एनसीआर में बढ़ता प्रदूषण गंभीर समस्या को दस्तक दे रहा है। लोगों के चेहरों पर मास्क रहता है और उनकी आंखो में जलन हो रही है। इस वक्त दमघोंटू हवा ने दिल्ली समेत पूरे एनसीआर वालों का सांस लेना मुश्किल कर दिया है। जहरीली हवा से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार सुबह भी लोगों की जब आंख खुली तो आसमान में धुंध के बादल छाए हुए थे और विजिबिलिटी बेहद कम थी। एक तो दिल्ली एनसीआर में ठंड ने दस्तक दे दी है। वहीं, दूसरी ओर बढ़ते प्रदूषण की वजह से लोगों को दोतरफा लड़ाई लड़नी पड़ रही है। पिछले रविवार से दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक हर दिन बढ़ता जा रहा है। इसका सबसे बुरा असर मौसम पर दिखाई दे रहा है। तापमान में काफी उतार चढाव देखने को मिल रहा है। 

हवा गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गंभीर हालत में  
दिल्ली एनसीआर में हवा गुणवत्ता सूचकांक काफी गंभीर हालत में है। लोगों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है। लोगों का दम घुट रहा है। पिछले 24 घंटो की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में हवा गुणवत्ता सूचकांक 390 दर्ज किया गया है। यह काफी चौंकाने वाली रिपोर्ट है जो किसी की भी सेहत के लिए ठीक नहीं है। वहीं गुरुग्राम में हवा गुणवत्ता सूचकांक 331 दर्ज किया है जो गंभीर श्रेणी में है। नोएडा में हवा गुणवत्ता सूचकांक 302 दर्ज किया। गाजियाबाद में 361 तथा फरीदाबाद में हवा गुणवत्ता सूचकांक 398 दर्ज किया गया है।

दिल्ली में ठंड की एंट्री
आखिरकार दिल्ली एनसीआर में ठंड का आगमन हो गया है। लोगों को सावधान रहने की जरुरत है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तपमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में शुक्रवार को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है तथा सुबह हल्का मध्यम कोहरा छाया रहेगा। लोगों को सतर्क रहने तथा ठंड से बचे रहने की आवश्यकता है।

आंशिक रूप से बादल छाए
मौसम विज्ञानियों ने शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और सुबह में हल्के से मध्यम कोहरे का पूर्वानुमान लगाया है। इसमें प्रदूषण धुंध के रूप में भी मोटी चादर देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तपमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। फरीदाबाद में अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस है। नोएडा में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस है तथा गाजियाबाद में आज साफ मौसम रहेगा। वहां का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तपमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.