कोविड की लड़ाई में भारत ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, एक दिन में एक करोड़ से ज्यादा लोगों को लगा टीका, यूपी अव्वल

खास खबर : कोविड की लड़ाई में भारत ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, एक दिन में एक करोड़ से ज्यादा लोगों को लगा टीका, यूपी अव्वल

कोविड की लड़ाई में भारत ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, एक दिन में एक करोड़ से ज्यादा लोगों को लगा टीका, यूपी अव्वल

Google Image | Symbolic Photo

कोविड-19 की लड़ाई में शुक्रवार को भारत में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। शुक्रवार को एक दिन में पूरे देश में एक करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है। शुक्रवार की रात 11:45 बजे तक पूरे देश में एक करोड़, 2 लाख, 6 हजार 475 लोगों को टीका लगाया गया है। पूरे देश में उत्तर प्रदेश अव्वल स्थान पर रहा है। यूपी में शुक्रवार को 29,19,149 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई है। 

मेरठ में 47,846 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में शुक्रवार को 47,846 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। मेरठ में एक दर्जन से भी ज्यादा अस्थाई बूथ बनाए गए हैं। जहां पर स्वास्थ्य कर्मी बड़ी तादाद में लोगों का कोरोना टीकाकरण करवा रहे हैं।

गोरखपुर में 66 हजार से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद में 66 हजार 26 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया है। गोरखपुर में यह अभियान आज भी जारी है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का आदेश है कि प्रदेश में हर एक व्यक्ति को कोरोना की तीसरी लहर से पहले कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएं।

गौतमबुद्ध नगर में 32,561 लोगों ने लगवाया टीका
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को 32 हजार से ज्यादा लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को पूरे जनपद में करीब 40 हजार लोगों को टीका लगवाने का लक्ष्य रखा था लेकिन 32,561 लोगों ने ही शुक्रवार को कोरोना की वैक्सीन लगवाई है।

गौतमबुद्ध नगर के जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि जनपद में 18 साल से अधिक उम्र के 25,573 लोगों ने पहली बार कोरोना का टीका लगवाया है और 6988 लोगों ने दूसरी बार खुराक ली है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 107 केंद्र बने हुए हैं। जहां पर लोगों को आधार कार्ड के जरिए हाथो हाथ पंजीकरण करने की सुविधा मिल रही है। कोविल पोर्टल के मुताबिक जनपद में अब तक 19,98,606 लोगों को कोरोना का टीका लगवाया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.