भारत की पहली लड़की जो खुद से करेगी शादी, सुहागरात और हनीमून के लिए बनाया यह स्पेशल प्लान

एक विवाह ऐसी भी : भारत की पहली लड़की जो खुद से करेगी शादी, सुहागरात और हनीमून के लिए बनाया यह स्पेशल प्लान

भारत की पहली लड़की जो खुद से करेगी शादी, सुहागरात और हनीमून के लिए बनाया यह स्पेशल प्लान

Tricity Today | क्षमा बिंदु

New Delhi : आपने अधिकतर सुना होगा कि कोई भी लड़की अपने हमसफर के लिए मंदिरों में पूजा-पाठ करती है। वह भगवान से मांगती है कि उसको सबसे बेहतर जीवनसाथी मिले, लेकिन जिस लड़की के बारे में हम आपको आज बताने जा रहे है। वो भारत की ऐसी शायद पहली लड़की है जो खुद से शादी करने वाली है।

24 साल की क्षमा बिंदु खुद से करेगी शादी
गुजरात के वडोदरा शहर में रहने वाली 24 साल की क्षमा बिंदु खुद से 11 जून को शादी करने वाली है। क्षमा सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव भी रहती है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 22.2 हजार से भी ज्यादा फॉलोअर्स है। क्षमा बिंदु एक ऐसा काम करने वाली है। शायद ही देश में किसी और अन्य लड़की ने किया हो। क्षमा बिंदु आगामी 11 जून को अनूठे अंदाज में विवाह करने जा रही है। क्षमा किसी अन्य से नहीं बल्कि खुद से शादी करने वाली है। वह खुद के साथ पवित्र बंधन में बंधने जा रही है और विवाह पूरे रीति रिवाज से होगा। 

कौन भरेगा मांग में सिंदूर
क्षमा बिंदु ने इस बारे में मीडिया से बात करते हुए कहा आजकल लोग ऐसे व्यक्ति से विवाह करना पसंद करते है, जिससे वो प्यार करते है, लेकिन वो खुद से प्यार करती है। इसलिए विवाह के बंधन में भी खुद से ही बंधेगी। उन्होंने वडोदरा के गोत्री मंदिर नामक पवित्र स्थल पर विवाह करने का फैसला लिया है। क्षमा बिंदु अपने विवाह पर 5 प्रकार के वादे करने वाली है। गौर करने वाली बात यह है कि बिना दूल्हे के दुल्हन के मांग में सिंदूर और 7 फेरे कौन लेगा।

सुहागरात भी होगी स्पेशल
इसमें एक और खास बात है कि क्षमा खुद से शादी करने के बाद हनीमून पर भी जाएगी। उन्होंने हनीमून पर जाने के लिए पूरा प्लान बना लिया है और पैकिंग करना भी शुरू कर दिया है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह हनीमून पर गोवा जाएंगी। वहां पर एक बात खास देखने को मिलेगी कि शादी के तुरंत बाद अधिकतर जोड़ा हनीमून पर गोवा जाते हैं, लेकिन वह बिना जोड़े के अकेले हनीमून पर जाएंगी। यह अपने आप में ही एक बहुत ही बड़ी और अलग बात है। क्षमा बिंदु ही सुहागरात भी काफी खास होने वाली है। हालांकि इस बात का पता 11 जून के बाद चलेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.