देश के सबसे बड़े ओपन स्कूल बोर्ड NIOS ने जारी किए 10वीं और 12वीं के परिणाम, यहां देखें रिजल्ट

NIOS Result 2022 : देश के सबसे बड़े ओपन स्कूल बोर्ड NIOS ने जारी किए 10वीं और 12वीं के परिणाम, यहां देखें रिजल्ट

देश के सबसे बड़े ओपन स्कूल बोर्ड NIOS ने जारी किए 10वीं और 12वीं के परिणाम, यहां देखें रिजल्ट

Tricity Today | NIOS Office

NIOS Result 2022 : देश के सबसे बड़े ओपन स्कूल बोर्ड एनआईओएस (NIOS Result 2022) ने आज अपने 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। मंगलवार की देर शाम जारी किए रिजल्ट में NIOS ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार दसवीं का रिजल्ट 50.53% रहा है। जबकि, 12वीं का परिणाम 52.23 प्रतिशत रहा है।

इस बार लड़कियां ज्यादा पास हुई हैं
नोएडा के सेक्टर-62 स्थित एनआईओएस के हेड ऑफिस ने देर शाम 7:00 बजे 10वीं और 12वीं के रिजल्ट ऑनलाइन जारी किए गए हैं।एनआईओएस ने जानकारी देते हुए बताया के इस बार दसवीं में 1,16,045 बच्चे रजिस्टर हुए थे। इनमें से 1,13,901 बच्चे एग्जाम में शामिल हुए थे। जिसमें से 57,551 बच्चे पास हुए हैं। यानी 50.53% प्रतिशत बच्चों ने 10वीं कक्षा में कामयाबी हासिल की है। 10वीं कक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। इस बार लड़कियों का रिजल्ट 51.09% रहा है। लड़को का रिजल्ट 50.21% रहा है।

12वीं में भी लड़कों के मुकाबले लड़कियां अव्वल
वहीं इस बार 12वीं कक्षा की बात करें तो 1,89,645 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। एग्जाम में 1,76,924 बच्चों ने शिरकत की थी। जिसमें से 92,410 बच्चे पास हुए हैं। यानी 52.23% बच्चों ने सफलता हासिल की है। 12वीं में भी इस बार लड़कियों ने ही बाजी मारी है। इस बार 53.38% लड़कियों ने 12वीं में सफलता हासिल की है। इनके मुकाबले 51.70% लड़को ने सफलता हासिल की है।

ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक
आपको बता दें कि एनआईओएस देश का सबसे बड़ा ओपन स्कूल बोर्ड है, जिसमें हर साल लाखों बच्चे देशभर से 10वीं और 12वीं में दाखिला लेते हैं। एनआईओएस का रिजल्ट ऑनलाइन https://nios.ac.in और https://result.nios.ac.in पर देख सकते हैं। NIOS ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि NIOS साल में दो बार एग्जाम लेता है। 10वीं और 12वीं कक्षाओं के लिए अगले एग्जाम अक्टूबर और नवंबर 2022 के बीच लिए जाएंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.