जेपी नड्डा ने दिल्ली और हिमाचल प्रदेश भाजपा संगठन में किया बड़ा बदलाव, इन 3 नेताओं को बनाया अध्यक्ष और महामंत्री

BIG BREAKING : जेपी नड्डा ने दिल्ली और हिमाचल प्रदेश भाजपा संगठन में किया बड़ा बदलाव, इन 3 नेताओं को बनाया अध्यक्ष और महामंत्री

जेपी नड्डा ने दिल्ली और हिमाचल प्रदेश भाजपा संगठन में किया बड़ा बदलाव, इन 3 नेताओं को बनाया अध्यक्ष और महामंत्री

Tricity Today | जेपी नड्डा

New Delhi : भारतीय जनता पार्टी में थोड़ी देर पहले बड़ा बदलाव हुआ है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के संगठन में बदलाव करते हुए तीन लोगों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय मुख्यालय की तरफ से तीन आदेश जारी किए गए हैं।

डॉ.राजीव बिंदल और सिद्धार्थन को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी
राष्ट्रीय महासचिव और भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आदेश पर सिद्धार्थन को हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का संगठन महामंत्री नियुक्त किया है। इसके अलावा डॉ.राजीव बिंदल को हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पवन राणा बने दिल्ली के संगठन महामंत्री
अरुण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जेपी नड्डा के आदेश पर पवन राणा को भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश का संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है। यह तीनों नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होती हैं। आपको बता दें कि आगामी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी बड़े स्तर पर मंथन कर रहा है। आए दिन दिल्ली भाजपा मुख्यालय पर बैठक होती रहती है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.