करीना कपूर और अमृता अरोड़ा हुई कोरोना संक्रमित, गर्ल गैंग के साथ की थी नाईट पार्टी

बॉलीवुड में संकट : करीना कपूर और अमृता अरोड़ा हुई कोरोना संक्रमित, गर्ल गैंग के साथ की थी नाईट पार्टी

करीना कपूर और अमृता अरोड़ा हुई कोरोना संक्रमित, गर्ल गैंग के साथ की थी नाईट पार्टी

Google Image | अमृता अरोड़ा और करीना कपूर

बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बार फिर कोरोना संक्रमण लौटकर आ गया है। पिछली बार कोरोना संक्रमण कनिका कपूर से शुरू हुआ था। अबकी बार करीना कपूर से शुरू हुआ है। करीना कपूर और उनकी गर्ल गैंग में शामिल अमृता अरोड़ा पॉजिटिव पाई गई हैं। बड़ी बात यह है कि इन दोनों के साथ काफी और अभिनेत्री में भी कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

7 दिसंबर को हुई थी पार्टी
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर का एक गर्ल गैंग है। करीना कपूर ने अपनी गर्ल गैंग के साथ बीते 7 दिसंबर को एक शानदार पार्टी की थी। यह पार्टी अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर के घर पर हुई थी। इस पार्टी में करीना कपूर के अलावा उसकी सगी बहन करिश्मा कपूर, मोस्ट ब्यूटीफुल अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और उनका बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी शामिल हुए थे।

होम आइसोलेट में रखा
इस पार्टी के बाद करीना कपूर और अमृता अरोड़ा की तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद दोनों ने अपनी जांच करवाई तो दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए। फिलहाल दोनों ने अपने आप को होम आइसोलेट में रख लिया है। हालांकि, अब करीना बेहतर महसूस कर रही हैं। दोनों बच्चे भी करीना के साथ ही हैं और वो होम क्वारैंटाइन हैं।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी हुए शामिल
अब इन दोनों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद अन्य बॉलीवुड सितारों में भी कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। मलाइका अरोड़ा और उनका बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी इस खतरे में शामिल है। इसके अलावा करिश्मा कपूर के लिए भी खतरा बढ़ गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.