इन नारी शक्ति के खाते में केजरीवाल डालेंगे एक हजार रुपये, फायदा लेने के लिए पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली में रहने वाली महिलाओं के लिए खुशखबरी : इन नारी शक्ति के खाते में केजरीवाल डालेंगे एक हजार रुपये, फायदा लेने के लिए पढ़ें पूरी खबर

इन नारी शक्ति के खाते में केजरीवाल डालेंगे एक हजार रुपये, फायदा लेने के लिए पढ़ें पूरी खबर

Tricity Today | अरविंद केजरीवाल

Delhi News : दिल्ली में रहने वाली महिलाओं के लिए खुशखबरी है। बिजली पानी, शिक्षा, परिवहन, इलाज और तीर्थ यात्रा फ्री करने के बाद अब केजरीवाल सरकार (Kejriwal Government) ने दिल्ली में रह रही महिलाओं के लिए नई स्कीम निकाली है। मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत आप (आम आदमी पार्टी) सरकार दिल्ली में रहने वाली महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए अकाउंट में डालेगी। 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) है। दिल्ली में रहने वाली करीब 50 लाख महिलाओं को इसका सीधा फायदा होगा।

इन महिलाओं को मिलेंगे 1000 रुपये
आपको बता दें कि 2024-25 के लिए दिल्ली विधानसभा में अरविंद केजरीवाल सरकार का बजट पेश किया गया था। बजट में वित्त मंत्री आतिशी ने महिलाओं के लिए नई स्कीम का एलान किया हैं। इस स्कीम के तहत दिल्ली सरकार 18 साल से अधिक उम्र की गैर आयकर दाता महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपए उनके खाते में डालेगी। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि यह महिला सशक्तिकरण को लेकर यह दुनिया का सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा। इस दिशा में हम कई दिनों से कम कर रहे थे, लेकिन इस प्रोग्राम में काफी खर्चा आएगा। केजरीवाल ने आगे कहा कि दिल्ली में अब एक बहुत ईमानदार सरकार हैं।

लोकसभा चुनाव को लेकर केजरीवाल का नया फंडा 
दिल्ली में बिजली, पानी, शिक्षा और परिवहन सुविधा फ्री है। लोकसभा चुनाव आने वाले हैं। ऐसे में सभी पार्टियों अपने मुद्दों को लेकर जमीन पर उतर रही हैं। इस साल अप्रैल-मई के महीने में लोकसभा चुनाव होने हैं। दिल्ली में लोकसभा के सात सीटें हैं। अरविंद केजरीवाल सरकार की इस स्कीम से दिल्ली में लगभग 50 लाख महिलाओं को फायदा होने वाला हैं। खास बात यह है कि यह यह स्कीम लोकसभा चुनाव के बाद लागू होगी। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में अधिकतर पार्टी महिलाओं के बल पर लड़ना चाहती हैं। कुछ पार्टियों महिलाओं को फायदा पहुंचाकर एक-तरफा वोट हासिल करना चाहती हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.