दिल्ली में 17 मई तक लागू रहेगा लॉकडाउन, मेट्रो सेवाएं रहेंगी बंद, नए प्रतिबंध लगाए गए

BREAKING: दिल्ली में 17 मई तक लागू रहेगा लॉकडाउन, मेट्रो सेवाएं रहेंगी बंद, नए प्रतिबंध लगाए गए

दिल्ली में 17 मई तक लागू रहेगा लॉकडाउन, मेट्रो सेवाएं रहेंगी बंद, नए प्रतिबंध लगाए गए

Tricity Today | दिल्ली में 17 अप्रैल तक लागू रहेगा लॉकडाउन

  • दिल्ली में अगले सोमवार, 17 मई की सुबह 5:00 बजे लॉकडाउन लागू रहेगा
  • राजधानी में मेट्रो की सेवाएं भी बंद रहेंगी
  • कोविड महामारी को हराने के लिए इस बार लॉकडाउन में और सख्ती बरती जाएगी
  • दिल्ली में 26 अप्रैल के बाद से कोरोना के केस कम होने शुरू हुए
  • पिछले एक-दो दिन में पॉजिटिविटी रेट 35% से घटकर 23% हो गया है
राजधानी दिल्ली में कोरोना को रोकने के लिए बनी सारी रणनीति ध्वस्त हो गई है। ब्रह्मास्त्र के तौर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है। अब दिल्ली में अगले सोमवार, 17 मई की सुबह 5:00 बजे लॉकडाउन लागू रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोरोना को रोकने में निवासियों की उदासीनता के चलते लॉकडाउन को और सख्ती के साथ लागू किया जाएगा। इस दिशा में कल से राजधानी में मेट्रो की सेवाएं भी बंद रहेंगी। मेट्रो सेवाएं बंद कर राजधानी में इस बार लॉकडाउन को और प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। 

अब से थोड़ी देर पहले डिजिटल माध्यम से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजधानी में कोरोना को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन को एक हफ़्ते के लिए बढ़ाया जा रहा। लॉकडाउन अगले सोमवार, 17 मई की सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। कल से दिल्ली में मेट्रो की सेवाएं स्थगित रहेंगी। कोविड महामारी को हराने के लिए इस बार लॉकडाउन में और सख्ती बरती जाएगी। लॉकडाउन के बाद से राज्य में कोविड मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज हुई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 26 अप्रैल के बाद से कोरोना के केस कम होने शुरू हुए। पिछले एक-दो दिन में पॉजिटिविटी रेट 35% से घटकर 23% हो गया है। 

मेडिकल सुविधाएं बढ़ाने का मौका मिलेगा
केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन बढ़ाने से कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सकेगा। साथ ही राज्य सरकार को मेडिकल सुविधाएं विकसित करने का मौका मिलेगा। सरकार विभिन्न अस्पतालों में ऑक्सीजन और वेंटीलेटर बेड की संख्या में इजाफा कर रही है। अब दिल्ली में ऑक्सीजन गैस की किल्लत भी काफी हद तक दूर हो गई है। उन्होंने कहा कि अब अस्पतालों से ऑक्सीजन की कमी को लेकर इमरजेंसी और SOS कॉल नहीं आ रही हैं। 

टीकाकरण जारी रहेगा
राष्ट्रीय राजधानी में 18 साल से ऊपर के उम्र के नागरिकों के टीकाकरण को लेकर उन्होंने कहा कि, सरकार ने राजधानी के स्कूलों में बेहतरीन ढंग से इसकी व्यवस्था की है। भारी संख्या में इस उम्र वर्ग के लोग टीका लगवाने केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। हालांकि दिल्ली में वैक्सीन की कमी है। हमने केंद्र सरकार को इसकी जानकारी दी है। वहां से हमें टीके की खुराक मिलेगी। 

24 घंटे में 332 मरीजों की मौत
राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 17364 नए मामले मिले हैं। इसी दौरान 332 संक्रमितों की जान गई है। दिल्ली में अब तक 1310231 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 87907 सक्रिय मरीजों का विभिन्न अस्पतालों और क्वारंटीन सेंटर में इलाज चल रहा है। अब तक 19071 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। फिलहाल दिल्ली में पॉजिटिव रेट 23.34 फीसदी है। जबकि मृत्यु दर 1.46 फीसदी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.