पपला गुर्जर के विदेशी हथियार के साथ महिपाल गुर्जर भी गिरफ्तार, प्रेमिका शबनम ने आईजी हवा सिंह को दी थी बड़ी जानकारी

BREAKING : पपला गुर्जर के विदेशी हथियार के साथ महिपाल गुर्जर भी गिरफ्तार, प्रेमिका शबनम ने आईजी हवा सिंह को दी थी बड़ी जानकारी

पपला गुर्जर के विदेशी हथियार के साथ महिपाल गुर्जर भी गिरफ्तार, प्रेमिका शबनम ने आईजी हवा सिंह को दी थी बड़ी जानकारी

Tricity Today | आईजी हवा सिंह, पपला गुर्जर और प्रेमिका

राजस्थान में अलवर जिले के बहरोड़ थाना पुलिस ने बुधवार को एनसीआर के कुख्यात बदमाश पपला गुर्जर के हरियाणा में एक गांव में छुपाये विदेशी हथियार और अन्य असला बरामद किया है। जयपुर के आईजी हवा सिंह घुमरिया ने बुधवार को बताया कि इसके साथ ही फरारी के दौरान उसका सहयोग करने वाले महिपाल गुर्जर को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 
      
उन्होंने बताया कि पपला से पूछताछ के बाद हरियाणा में कसौली थाना क्षेत्र के एक गांव में दबिश देकर एक एके-47, दो विदेशी पिस्टल और 32 कारतूस बरामद किए गये हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में फरारी के दौरान उसकी मदद करने और आर्थिक सहयोग करने के आरोप में उसके मुख्य साथी महिपाल गुर्जर को भी गिरफ्तार किया गया है। पपला की फरारी के दौरान जिस व्यक्ति ने इसका सहयोग किया उन सभी को गिरफ्तार किया जाएगा। 

हवा सिंह घुमरिया ने बताया कि फरारी के बाद पिपला अधिकांश समय उत्तर प्रदेश के कई शहरों में रहा था। उसके बाद वह महाराष्ट्र चला गया जहां वह अपनी महिला मित्र के साथ रहने लगा। उन्होंने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है। अब तक उसके 33 साथियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद फिर इसे अदालत में पेश किया जाएगा उसके बाद फिर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। 
      
हरियाणा पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह पपला गुर्जर हरियाणा का भी अपराधी है। इसलिए हरियाणा पुलिस भी इसको गिरफ्तार करेगी। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में कुछ बदमाश पिपला गुर्जर को बहरोड थाने में गोलियां बरसाकर छुड़ा ले गये थे। देश के करीब 14 राज्यों के 250 छोटे बड़े शहरों में तलाश के बाद महाराष्ट्र के कोल्हापुर से राजस्थान पुलिस के एएसपी सिद्धान्त शमार् एवं उनकी टीम ने पपला गुर्जर को गिरफ्तार किया था।

आपको बता दें कि पपला गुर्जर राजस्थान से 31 लाख रुपये लेकर फरार हुआ था। पपला गुर्जर रुपए लेकर महाराष्ट्र के कोल्हापुर में अपनी मराठी गर्लफ्रेंड के साथ रह रहा था। इसी दौरान उसकी प्रेमिका ने कोल्हापुर में जिम चलाने वाली एक महिला से मुलाकात करवाई थी। महिला से मुलाकात के बाद पपला गुर्जर ने अपनी मराठी गर्लफ्रेंड को छोड़ दिया था और नई जिम चलाने वाली प्रेमिका शबनम (बदला हुआ नाम) के साथ रहने लगा था। पपला गुर्जर की नई गर्लफ्रेंड भी तलाकशुदा महिला की है। पपला गुर्जर से मिलने के बाद महिला ने पपला गुर्जर से शादी करने की बातचीत अपने पिता से की थी। पपला गुर्जर महिला की जिम में एक्सरसाइज करता था। पपला गुर्जर ने अपना नाम महिला को मानसिंह बताया था।


पुलिस पर हमला करके छुड़ा ले गए थे
विक्रम उर्फ पपला गुर्जर हरियाणा स्थित महेंद्रगढ़ के गांव खैरोली का है। उस पर हत्या, लूट, रंगदारी के करीब 20 मामले दर्ज हैं। उसके गुर्गे 6 सितंबर की सुबह राजस्थान के अलवर जिले के बहरोड़ थाने पर एके-47 जैसे हथियारों से हमला करते हुए उसे छुड़ा ले गए थे। दिसंबर 2017 में भी उसके गुर्गे महेंद्रगढ़ कोर्ट में पेशी के दौरान छुड़ा ले गए थे। उस दौरान एक इंस्पेक्टर को भी गोली लगी थी। इस समय हरियाणा और राजस्थान पुलिस की ओर से उस पर 5 लाख रुपये का इनाम है।

गौतमबुद्ध नगर जिले से भी जुड़े हो सकते हैं तार
पपला कई साल से फरार था। कई बार उसकी लोकेशन नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आने की बात सामने आई थी। आशंका है तार कई बड़े बदमाशों के गैंग से भी जुड़े हो सकते हैं। राजस्थान पुलिस भी नोएडा पुलिस से इस मामले में संपर्क कर सकती है।

पुलिस पिछले करीब 16 महीने से पपला गुर्जर को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थी। पपला गुर्जर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने कई टीमों का गठन किया था। पुलिस ने पपला गुर्जर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। इसके बाद कोर्ट ने आरोपी को 7 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आपको बता दें कि पपला गुर्जर कुछ महीनों पहले राजस्थान के बहरोड पुलिस स्टेशन का ताला तोड़कर फरार हो गया था। गैंगस्टर पपला गुर्जर को भगाने के लिए 13 लोग एके-47 लेकर पुलिस स्टेशन में घुस गए थे और अंधाधुंध गोलीबारी की थी। उस समय पपला गुर्जर पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। उसके बाद ही पपला पर ईमान बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.