एक की दर्दनाक मौत और आठ घायल, देखिए खौफनाक तस्वीर

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा : एक की दर्दनाक मौत और आठ घायल, देखिए खौफनाक तस्वीर

एक की दर्दनाक मौत और आठ घायल, देखिए खौफनाक तस्वीर

Google Image | क्षतिग्रस्त वाहन

New Delhi : दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Delhi's Indira Gandhi International Airport) पर बड़ा हादसा हुआ है। टर्मिनल-1 पर एक छत का बड़ा हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और आठ लोग घायल हो गए। दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर तुरंत तीन दमकल गाड़ियां भेजी गईं। छत की शीट और सपोर्ट बीम के गिरने से कई गाड़ियां दब गईं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अधिकारी क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं। यह हादसा दिल्ली-एनसीआर में हो रही भारी बारिश के दौरान हुआ। घटना ने एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच जारी है और अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
छत गिरने के कारण की होगी जांच 
दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल-1 पर हुई घटना की जांच के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक टीम का गठन किया है। यह टीम हादसे की जांच करेगी। आज यानी 28 जून की सुबह हुए हादसे पर नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू खुद नजर बनाए हुए हैं। छत गिरने से कुछ कारों को भी नुकसान हुआ है। जो वीडियो सामने आया है उसे देखकर ऐसा लगता है कि कारें छत गिरने से पिचक गई हैं।
Imageडीसीपी ने दी ये जानकारी
डीसीपी उषा रंगनानी ने बताया कि आज सुबह करीब 5 बजे दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 के बाहर प्रस्थान गेट नंबर 1 से गेट नंबर 2 तक फैला हुआ शेड ढह गया। जिसमें कई कारें चपेट में आ गई और लगभग 8 लोग घायल हो गए और एक व्यक्ति की मौत हो गई। सभी घायल व्यक्तियों का इलाज चल रहा है। 

छत गिरने से 8 घायल, 1 की मौैत
जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट पर छत गिरने से 8 लोग घायल हो गए और एक व्यक्ति की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। एयरपोर्ट पर फंसे सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। घायल लोगों का इलाज किया जा रहा है। हादसे की जगह पर गैस कटर की मदद से मलबे को हटाया जा रहा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी जल्द से जल्द मलबे को हटा कर व्यवस्था सामान्य करने में जुटा हुआ है। मौके पर NDRF, फायर विभाग और एंबुलेंस मौजूद हैं।

मुआवजे का ऐलान
वहीं दूसरी तरफ, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने एयरपोर्ट जाकर हादसे वाली जगह का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हादसे में जान गवाने को 20 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। घायलों को तीन लाख रुपये सरकार मदद के तौर पर देगी। 

हादसे के चलते कई उड़ाने कैंसिल 
हादसे के कारण टर्मिनल 1 से दोपहर 2 बजे तक की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। यात्रियों को टर्मिनल 2 और 3 पर स्थानांतरित किया जा रहा है। हालांकि, टर्मिनल 2 और 3 से सभी उड़ानें सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.