यात्रियों के लिए अच्छी खबर, बिहार के रास्ते झारखंड तक दौड़ेगी मिनी बुलेट ट्रेन

Vande Bharat Train : यात्रियों के लिए अच्छी खबर, बिहार के रास्ते झारखंड तक दौड़ेगी मिनी बुलेट ट्रेन

यात्रियों के लिए अच्छी खबर, बिहार के रास्ते झारखंड तक दौड़ेगी मिनी बुलेट ट्रेन

Tricity Today | Vande Bharat Train

New Delhi : वंदे भारत एक्सप्रेस को गति देने की तैयारी जोरों शोरों से चल रही हैं। इसी के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल और बिहार के अलावा झारखंड तक वंदे भारत को पहुंचाने की कवायद तेज हो गई है। फिलहाल यह ट्रेन दो जगह चल रही हैं। दिल्‍ली से वाराणसी और दिल्‍ली से वैष्‍णो देवी कटरा के लिए इस सेमी हाई स्‍पीड ट्रेन का संचालन हो रहा है। रेलवे की नई योजना में उत्तर प्रदेश बिहार के रास्ते झारखंड का वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू होने की उम्‍मीद बढ़ गई है।

अधिकतम स्‍पीड 200 किलोमीटर
वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन की अधिकतम स्‍पीड 200 किलोमीटर तक है। हालांक‍ि इस ट्रेन को अपने देश में फिलहाल 160 किलोमीटर प्रति घंटे तक चलाने की अनुमति ही दी गई है। इसका वजह रेल पटरियों की क्षमता है। अब रेलवे पटरियों की क्षमता बढ़ाने के लिए काम कर रहा है। इसके तहत तीन तरह के काम किए जा रहे हैं। रेलवे सेमी हाई स्‍पीड ट्रेन वंदे भारत एक्‍सप्रेेस को चलाने के लिए रेल पटरियों के बीच पहले से अधिक मजबूत स्‍लीपर लगा रहा है।

18 वंदे मातरम चलाने की तैयारी
इस साल के अंत तक देश के 27 रूटों पर 18 वंदे मातरम चलाने की तैयारी चल रही है। पहले फेज में जिन रूटों का चयन किया गया है, उनमें पटना-काशी-दिल्ली भी शामिल है। पूर्वांचल के रूटों पर यात्रियों का काफी दबाव देखा जाता है। इन मार्गों पर ट्रेन चलने के बाद यात्रियों के लिए काफी लाभदायक होगा। वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्री महज चार से पांच घंटे में दिल्ली से पटना पहुंच जाएंगे। दिल्ली से पटना जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन अभी 14 घंटे में दिल्ली से पटना पहुंचती है। ताजा जानकारी के मुताबिक एक ट्रेन झारखंड तक शुरू करवाई जा सकते हैं।

विशेष सुविधा वाली ट्रेन वंदे भारत
उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल और बिहार, झारखंड पर यात्रियों की संख्या अधिक होती है। ऐसे में पहले से भी कई ट्रेन है। इसमें तेजस राजधानी और संपूर्ण क्रांति आदि ट्रेनें शामिल है। ऐसे में यात्रियों के दबाव को देखते हुए एक और विशेष सुविधा वाली ट्रेन वंदे भारत का परिचालन किया जाएगा। इस ट्रेन के परिचालन से लोगों को एक और विकल्प मिल जाएगा। इससे लोगों को विशेष सुविधा मिलने के साथ-साथ टाइम का भी काफी बचत होगा। इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्री चार से 5 घंटे में दिल्ली पहुंच जाएंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.