कहा- अरविंद केजरीवाल पलटीमार नेता, अमित शाह ने निभाया फर्ज

संसद में आप पर बरसे सुरेंद्र नगर : कहा- अरविंद केजरीवाल पलटीमार नेता, अमित शाह ने निभाया फर्ज

कहा- अरविंद केजरीवाल पलटीमार नेता, अमित शाह ने निभाया फर्ज

Social Media | राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर

New Delhi : दिल्ली सर्विसेज बिल को राज्यसभा ने भी मंजूरी दे दी। बिल पर करीब आठ घंटे की लंबी चर्चा में बाद वोटिंग हुई। गौतमबुद्धनगर से राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने राज्यसभा में दिल्ली सेवा बिल पर बहस में सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने आम आदमी पार्टी की नीतियों पर सवाल खड़े किए। इसका वीडियो सुरेंद्र नागर ने अपने सोशल मीडिया पेज पर साझा किया है। महिला सुरक्षा का उठाया मुद्दा
राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र सिंह नागर ने कहा कि गवर्नमेंट आफ नेशनल कैपिटल टेरेटरी आफ दिल्ली (GNCTD) में ब्यूरोक्रेसी का कंट्रोल केंद्र सरकार की होनी चाहिए। महिला सुरक्षा के मुद्दे पर आप सरकार विफल रही है। आप पार्टी घोषणा करती है कि उन्होंने पूरी दिल्ली में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। जब दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध होता है तो अरविंद केजरीवाल पलटी मार जाते हैं और कहते हैं कि महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है। सीसीटीवी कैमरे लगाने के नाम पर केवल खोखले दावे किए गए। कोरोना संकट में मुख्यमंत्री के बदले गृह मंत्री ने लोगों के हित में कदम उठाए।

गठबंधन पर साधा निशान
सांसद ने कहा कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस शासन के दौरान बड़े-बड़े घोटाले के आरोप लगाती थी। इन्होंने तो देश के दामाद (रॉबर्ट वाड्रा) पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। आज आम आदमी पार्टी इन्हीं के साथ गठबंधन कर रही है। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पलटीमार नेता हैं। इस दौरान सांसद सुरेंद्र ने आम आदमी पार्टी पर कई गंभीर सवाल खड़े किए।

2019 में भाजपा में आए
नागर जुलाई 2019 तक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रहे। समाजवादी पार्टी और राज्यसभा से त्यागपत्र देकर भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा ने सुरेंद्र नागर के इस्तीफे से खाली हुई राज्यसभा की सीट पर उन्हीं को अपना उम्मीदवार बनाया। इस तरह सुरेंद्र नागर ने तीसरी बार राज्यसभा पहुंचे। सुरेंद्र सिंह उन चुनिंदा नेताओं में शुमार हैं, जिन्हें विधान परिषद, राज्यसभा और लोकसभा में काम करने का अनुभव हासिल है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.