भारत का गेटवे बनने जा रहा है उत्तर प्रदेश

दिल्ली में बोले नन्दी : भारत का गेटवे बनने जा रहा है उत्तर प्रदेश

भारत का गेटवे बनने जा रहा है उत्तर प्रदेश

Tricity Today | नन्द गोपाल गुप्ता

  • - देश-विदेश के कारोबारियों के लिए यूपी बेस्ट डेस्टिनेशन साबित हुआ है
  • - नंदी ने कहा- उत्तर प्रदेश निवेशकों के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन बन गया है
  • - दिल्ली के ओबेरॉय होटल में 54 देशी कंपनियों के 183 प्रतिनिधि आए
  • - कंपनी और यूपी सरकार के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए
New Delhi : यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के लिए दिल्ली में शुक्रवार को आयोजित रोड शो में उद्यमियों का स्वागत और अभिनंदन करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा, "नए भारत का नया उत्तर प्रदेश आपके स्वागत के लिए तैयार है। यूपी भारत की तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था वाला राज्य है। जहां किसी भी उद्योग के विकास के लिए असीमित संभावनाएं हैं। पूरे देश में जितनी लंबाई के एक्सप्रेसवे हैं, उनमें से 37.60 प्रतिशत एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश में हैं। एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट गौतमबुद्ध नगर के जेवर में बन रहा है।"

उत्तर प्रदेश निवेशकों के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन बना
उद्योग मंत्री नन्दी ने कहा, "आज उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारत का गेटवे बनने जा रहा है। पिछले साढ़े 5 साल में आए निवेश से साफ है कि देश-विदेश के कारोबारियों के लिए यूपी बेस्ट डेस्टिनेशन साबित हुआ है। सभी का विश्वास उत्तर प्रदेश पर बढ़ा है। उत्तर प्रदेश में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। देश की अर्थव्यवस्था में उत्तर प्रदेश का बहुत बड़ा योगदान है।" नन्दी ने कहा कि निवेशकों और उद्यमियों की सुविधा के लिए इंडस्ट्री पॉलिसी को काफी बेहतर बनाया गया है।

54 कंपनियों ने 2.66 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव दिए
आपको बता दें कि शुक्रवार की शाम दिल्ली के ओबेरॉय होटल में आयोजित किए गए कार्यक्रम में देश भर की 54 कंपनियों के 183 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इन कंपनियों ने उत्तर प्रदेश में 2.66 लाख करोड़ रुपए निवेश करने की इच्छा जाहिर की है। इस मौके पर मौजूद उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों और शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों के साथ औद्योगिक घरानों ने समझौता हस्ताक्षर भी किए हैं। दिल्ली से पहले उत्तर प्रदेश सरकार मुंबई और चेन्नई में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करके निवेशकों को उत्तर प्रदेश में आमंत्रित कर चुकी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.