नाटो और यूक्रेन ने मिलकर करेंगे रूस पर हमला, पहले अटैक में 7 की मौत

BREAKING : नाटो और यूक्रेन ने मिलकर करेंगे रूस पर हमला, पहले अटैक में 7 की मौत

नाटो और यूक्रेन ने मिलकर करेंगे रूस पर हमला, पहले अटैक में 7 की मौत

Google Image | पहले अटैक में 7 की मौत

Russia-Ukraine Crisis : रूस और यूक्रेन विवाद काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। अब इस मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। यूक्रेन के साथ नाटो मिलकर रूस पर हमला करेगा। रूस ने यूक्रेन के 12 इलाकों में धमाका किया है। जिसके बाद यूक्रेन ने भी रूस पर हमला किया है। पहले हमले में अभी तक 7 लोगों के मरने की जानकारी आ रही हैं। यूक्रेन ने कई रूसी विमानों को मार गया है। 

यूक्रेन दावा है कि हमने रूस के 6 विमानों को मार गिराया है। दोनों तरफ से जंग छिड़ चुकी है। रूस का दावा है कि हमने यूक्रेन के एयरबेस और एयर डिफेंस को तबाह कर दिया है। इसके अलावा 2 गांव को अपने कब्जे में भी ले लिया है। यूक्रेन ने दावा करते हुए कहा है कि हमारे ऊपर रूस, बेलारूस और क्रीमीचा का बॉर्डर की तरफ से हमला किया जा रहा है।

रूस स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन लॉन्च करने का आदेश
रूस के राष्ट्रपति ने ऐलान करते हुए कहा उन्होंने रूस स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन लॉन्च करने का आदेश दिया है। जिसका मुख्य लक्ष्य यूक्रेन का गैरफौजीकरण है। रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने कहा है कि, यह विवाद हमारे लिए जीवन-मरण का सवाल है। यूक्रेन नियो-नाजी का समर्थन कर रहा है। इसलिए हमने स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन शुरू किया है। लेकिन व्लादीमीर पुतिन ने साफ कहा है कि, इसमें यूक्रेन की जनता को नुकसान नहीं होगा। हमारी सेना मासूमों को परेशान नहीं करेगी। 

यूक्रेन की किसी भी जनता को नुकसान नहीं होगा
पुतिन ने ऐलान करते हुए कहा कि हमारी सेना यूक्रेन के किसी भी व्यक्ति को परेशान नहीं कर रही है और हमारा निशाना यूक्रेन का कोई भी शहर नहीं है। हमारे निशाना सिर्फ यूक्रेन के सैन्य ठिकानों, एयरफील्ड, एयर डिफेंस, फेसिलिटीज और एविएशन हैं। हम सिर्फ इनको ही तबाह करेंगे। हमारे देश से यूक्रेन की किसी भी जनता को नुकसान नहीं होगा। 

हम रूस को मुंहतोड़ जवाब देंगे : यूक्रेन
वहीं, दूसरी ओर इस ऐलान के बाद यूक्रेन में इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई है। यूक्रेन की तरफ से अपने देशवासियों से ऐलान किया गया है कि, वह तुरंत रूस देश को छोड़कर अपने देश वापस आए। आपको बता दें कि यूक्रेन के करीब 30 लाख लोग रूस में है। बैठक के दौरान यूक्रेन ने कहा है कि, हम रूस को मुंहतोड़ जवाब देंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.