दिल्ली पुलिस ने ‘आप’ विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ मामला दर्ज किया, गला काटने की धमकी दी थी

बड़ी खबरः दिल्ली पुलिस ने ‘आप’ विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ मामला दर्ज किया, गला काटने की धमकी दी थी

दिल्ली पुलिस ने ‘आप’ विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ मामला दर्ज किया, गला काटने की धमकी दी थी

Google Image | विधायक अमानतुल्लाह खान

  • पुजारी को धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है
  • पुलिस ने रविवार को उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की
  • विधायक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो बनाया
  • इसमें वह विवादास्पद बयान दे रहे हैं
Delhi News: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ गाजियाबाद स्थित डासना देवी मंदिर के मुख्य पुजारी को धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई एक वीडियो और उस पर लिखे संदेश को संज्ञान में लेते हुए किया है। जिसमें विधायक अमानतुल्लाह खान पुजारी को धमकी देते नजर आ रहे हैं। बताते चलें कि इससे पहले विधायक भी पुजारी यति नरसिंहानंद सरस्वती के खिलाफ केस दर्ज कराने पहुंचे थे।

पुजारी के खिलाफ शिकायत दी
इस बवाल की शुरुआत मुख्य पुजारी के एक बयान के बाद हुई। आम आदमी पार्टी के विधायक ने शनिवार को दिल्ली के जामिया नगर थाने में शिकायत दी थी। इसमें उन्होंने यती नरसिंहानंद सरस्वती पर इस्लाम धर्म पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा था कि उनके मोबाइल पर सोशल मीडिया के जरिये एक वीडियो आया था। जिसमें नरसिंहानंद सरस्वती अभद्र-अमर्यादित बयान दे रहे हैं। 

थाने से लौटने के बाद सोशल मीडिया पर लिखा 
इस मामले में यति नरसिंहानंद सरस्वती के खिलाफ शनिवार को दिल्ली पुलिस ने संसद मार्ग थाने में केस पंजीकृत कर लिया है। उन पर धार्मिक भावनाएं भड़काने और अन्य आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि थाने में शिकायत देने के बाद विधायक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो बनाया। इसमें वह विवादास्पद बयान दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी की। उसी पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने रविवार को उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की। 

विधायक ने लिखा था
‘आप’ विधायक अमानतुल्लाह खान ने सोशल मीडिया में अपना संदेश दिया था। एक वीडियो में उन्होंने कहा था कि ‘भारत में शरिया कानून होता, तो पुजारी की गर्दन और जुबान काट दी जाती। चूंकि ऐसा कानून नहीं है, इसलिए पुजारी को देश के कानून के हिसाब से सजा दी जाए।’

यूजर्स ने कड़ी प्रतिक्रिया दी
विधायक के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। लोग अमानतुल्लाह खान को खूब खरीखोटी सुनाने लगे। यूजर्स का कहना है कि एक विधायक इस तरह की असंवैधानिक भाषा का इस्तेमाल कैसे कर सकता है। भारी संख्या में सोशल मीडिया यूजर्स ने विधायक के खिलाफ भी मामला दर्ज करने की मांग की। इसके बाद हरकत में आई दिल्ली पुलिस ने विधायक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.