अभिनेत्री रेखा के जन्मदिन पर स्पेशल बच्चों ने दीं शानदार प्रस्तुतियां, तालियों से गूंजा सदन

दिल्ली से अच्छी खबर : अभिनेत्री रेखा के जन्मदिन पर स्पेशल बच्चों ने दीं शानदार प्रस्तुतियां, तालियों से गूंजा सदन

अभिनेत्री रेखा के जन्मदिन पर स्पेशल बच्चों ने दीं शानदार प्रस्तुतियां, तालियों से गूंजा सदन

Tricity Today | अभिनेत्री रेखा के जन्मदिन पर स्पेशल बच्चों ने दीं शानदार प्रस्तुतियां

Delhi News : बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में दिल्ली के मुक्तधारा ऑडिटोरियम में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रेखा द दीवा संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत वीमेन पॉवर ग्रुप ने गणेश वंदना से की। इसके बाद स्कूल ऑफ रिहैबिलिटेशन के दिव्यांग और स्पेशल बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। जिन्हें सभागार में बैठे तमाम दर्शकों ने खूब सराहा। 

दिव्यांग बच्चों के कैटवॉक पर तालियों से गूंजा पूरा सदन
ओम साईं के दिव्यांग बच्चों को रैंप पर उतारा गया तो पूरा सदन तालियों से गूंज गया। नारी शक्ति ग्रुप, नटराज ग्रुप, लक्ष्मी बाई ग्रुप ने अभिनेत्री रेखा के ऊपर फिल्माए गीतों पर प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में मशहूर कथक डांसर आयुषी और कंचन पटवा की अभिनेत्री रेखा के गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया। संस्था के संस्थापक ऋषभ शर्मा और सचिव अमित शर्मा ने बताया कि उनकी संस्था पूरी तरह रेखा जी को समर्पित है। संस्था वर्ष 2006 से प्रत्येक वर्ष अलग अलग मुद्दों पर आधारित कार्यक्रम कर रेखा जी का जन्मदिन मनाती है। इस वर्ष दिव्यांग और विशेष बच्चों के स्वावलंबन पर आधारित थीम को अपनाया गया था।
 इन्हें मिला वीमेन पॉवर अवार्ड
कार्यक्रम के दौरान पत्रकार व साहित्यकार अभिमन्यु पाण्डेय गेस्ट ऑफ ऑनर रहे। नारी सशक्तिकरण के लिए काम कर रहे विजय श्रीवास्तव, अनीता और राधिका के साथ ही विशेष बच्चों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली मंजू गुप्ता को वूमेन पॉवर अवार्ड से सम्मानित किया गया। पत्रकारिता क्षेत्र में इकबाल चौधरी, लोकेश कुमार, हरवीर चौहान और पूजा भारती को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के अनुज, रिया, कंचन शर्मा, नरेन्द्र शर्मा और संगीता के अलावा तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.