मोदी सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाई, पेट्रोल 9.5 और डीजल 7 रुपए सस्ता होगा, गैस सिलेंडर के भी रेट गिरे

आज की बड़ी खबर : मोदी सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाई, पेट्रोल 9.5 और डीजल 7 रुपए सस्ता होगा, गैस सिलेंडर के भी रेट गिरे

मोदी सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाई, पेट्रोल 9.5 और डीजल 7 रुपए सस्ता होगा, गैस सिलेंडर के भी रेट गिरे

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

New Delhi : केंद्र सरकार ने शनिवार को पूरे देशवासियों को बड़ी राहत दी है। अब केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर से एक्सरसाइज ड्यूटी हटा ली है। यह जानकारी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दी है। इसी के साथ अब देश में पेट्रोल की कीमत में 9.5 रुपए और डीजल की कीमत में 7 रुपए प्रति लीटर के दामों में कमी आई है।

गैस सिलेंडर के भी रेट गिरे
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हम प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 9 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को 200 रुपये प्रति गैस सिलेंडर (12 सिलेंडर तक) की सब्सिडी देंगे। इससे हमारी माताओं और बहनों को मदद मिलेगी। देश में पिछले महीने यानी अप्रैल में खुदरा महंगाई यानी रिटेल इन्फ्लेशन दर 8 साल के उच्चतम स्तर 7.79 फीसदी पर पहुंच गई है। रिटेल इन्फ्लेशन के आंकड़ों में यह बढ़ोतरी खाने-पीने की चीजों के अलावा ईंधन की बढ़ती कीमतों के चलते हुई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.