पिज्जा लवर हो जाएं सावधान, डोमिनोज रेस्टोरेंट में मिली बड़ी कमियां, एडीएम कोर्ट ने ठोका 5 लाख का जुर्माना

Important News : पिज्जा लवर हो जाएं सावधान, डोमिनोज रेस्टोरेंट में मिली बड़ी कमियां, एडीएम कोर्ट ने ठोका 5 लाख का जुर्माना

पिज्जा लवर हो जाएं सावधान, डोमिनोज रेस्टोरेंट में मिली बड़ी कमियां, एडीएम कोर्ट ने ठोका 5 लाख का जुर्माना

Google Image | डोमिनोज पिज्जा में मिली बड़ी कमियां

New Delhi : खाद्य सुरक्षा विभाग ने दिल्ली में स्थित डोमिनोज रेस्टोरेंट से सॉस के नमूने प्रयोगशाला भेजे थे। जिसकी रिपोर्ट आ गई है। जांच के दौरान पैकेजिंग लेवल में कमी पाई गई और सॉस की क्वालिटी भी मानक के विपरीत पाई गई है। इसके अलावा दिल्ली में दाल बनाने वाली कंपनी पर भी लाखों रूपए का जुर्माना लगा है। 

दो कंपनियों पर लगा 15 लाख रुपए का जुर्माना
ज्यादा पिज्जा खाने वाले लोगों को थोड़ा सावधानी बरतने की जरुरत है। डोमिनोज जैसी नामचीन कंपनी के पिज्जा में इस्तेमाल होने वाली सॉस और रिफाइंड के नमूने जांच में मानक के विपरीत पाए गए हैं। एडीएम कोर्ट ने कंपनी पर बड़ी कार्रवाई की है। इसके साथ ही विक्टोरिया फूड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से दाल के नमूने भी फेल पाए गए हैं। एडीएम कोर्ट ने दोनों कंपनियों पर 15 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

डोमिनोस कंपनी पर लगा 5 लाख का जुर्माना
दिल्ली रोड स्थित डोमिनोज रेस्टोरेंट का खाद्य सुरक्षा विभाग ने 2019 में सॉस के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजा था। इसके बाद टीम ने वर्ष 2020 में रिफाइंड का नमूना लिया था। जांच के दौरान पैकेजिंग लेवल में कमी पाई गई। सॉस की क्वालिटी भी मानक के विपरीत पाई गई। अधिकारियों की मानें तो कंपनी द्वारा जो सॉस के मानक निर्धारित किए गए हैं। उन मानकों से सॉस की क्वालिटी बेहद कम थी। जिसका जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। एडीएम कोर्ट द्वारा ने पिज्जा कंपनी पर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया।  

विक्टोरिया फूड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर 10 लाख का जुर्माना
वर्ष 2020 के अक्टूबर महीने में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दिल्ली की नामचीन विक्टोरिया फूड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की अरहर दाल के दो नमूने लिए थे। जांच रिपोर्ट में दाल में नामी मानक से ज्यादा पाई गई। इसके साथ-साथ दाल के दाने बड़ी मात्रा में टूटे हुए थे। जिसकी वजह से एडीएम कोर्ट ने कंपनी 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया हैं। डोमिनोज के इस रेस्टोरेंट में रोजाा लगभग 250 से 300 पिज्जा की बिक्री होती है। पिज्जा के अलावा और भी अन्य फास्टफूड की बिक्री की जाती है। सभी खाने के सामान में रिफाइंड और सॉस का इस्तेमाल किया जा रहा था। 

खाद्य अधिकारी श्रद्धा शांडिल्यायन का बयान
खाद्य अधिकारी श्रद्धा शांडिल्यायन ने जानकारी देते हुए कहा, "टीम ने डोमिनोज पिज्जा कंपनी में इस्तेमाल होने वाले रिफाइंड ऑयल और पिज्जा सॉस के नमूने लिए थे। दोनों में असमानताएं पाई गई। दोनों नमूने फेल होने के लिए एडीएम कोर्ट ने कंपनी पर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। जबकि विक्टोरिया फूड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की दाल के नमूने फेल होने के लिए 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.