CAA को लेकर हो सकती है बड़ी घोषणा, कई प्रोजेक्ट का आज पीएम ने किया उद्धघाटन

आधे घंटे में प्रधानमंत्री करेंगे देश को संबोधित : CAA को लेकर हो सकती है बड़ी घोषणा, कई प्रोजेक्ट का आज पीएम ने किया उद्धघाटन

CAA को लेकर हो सकती है बड़ी घोषणा, कई प्रोजेक्ट का आज पीएम ने किया उद्धघाटन

Google Image | PM Narendra Modi

New Delhi : देशवासियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्र सरकार से मिल रही जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अब से आधे घंटे बाद देश को संबोधित करेंगे। हालांकि, यह स्पष्ट कर दिया गया है कि प्रधानमंत्री नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर कोई जानकारी देने वाले नहीं हैं। नागरिकता संशोधन कानून पर देर शाम गृह मंत्रालय खुद नोटिफिकेशन जारी करेगा। ऐसे में यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्या बड़ी जानकारी देश को देने वाले हैं? जैसा कि सभी लोग पहले से जानते हैं। नरेंद्र मोदी जब राष्ट्र को संबोधित करते हैं तो कोई बड़ी जानकारी ही देते हैं। लिहाजा, आधे घंटे बाद ही साफ हो पाएगा कि प्रधानमंत्री क्या बताने वाले हैं?


क्या है नागरिकता संशोधन कानून?
CAA नागरिकता संशोधन कानून 2019, तीन पड़ोसी देशों (पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश) के उन अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता देने का रास्ता खोलता है, जिन्होंने लंबे समय से भारत में शरण ली हुई है। इस कानून में किसी भी भारतीय, चाहे वह किसी मजहब का हो, की नागरिकता छीनने का कोई प्रावधान नहीं है। भारत के मुस्लिमों या किसी भी धर्म और समुदाय के लोगों की नागरिकता को इस कानून से कोई खतरा नहीं है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.